Fire Safety Campaign : लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।
नोएडा में कार्रवाई: पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल नोएडा) के निर्देशन में थाना बादलपुर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों, शिक्षण केंद्रों और बाजारों में फायर सेफ्टी की विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है।

इस अभियान के तहत फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, इमारतों की संरचना, निकासी मार्गों और अन्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से जाँच की जा रही है। मुख्य उद्देश्य आग की घटनाओं को रोकना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पुलिस टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में स्थापित अग्निशमन (Fire Safety Campaign) उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा उनकी उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने, अग्निशमन यंत्रों का नियमित रखरखाव एवं समय-समय पर उनकी सर्विसिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।
View this post on Instagram
Fire Safety Campaign : फायर इमरजेंसी में जागरूकता
साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देने, घबराने के बजाय सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने तथा प्राथमिक स्तर पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया।
Also Read This : Indian Passport Citizenship Proof : पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं,भारतीय पहचान और दस्तावेजों को लेकर क्या है कानूनी स्थिति
बादलपुर में फायर सेफ्टी जांच
Lucknow Fire Safety Campaign : थाना बादलपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा एवं आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे तथा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 प्रतिष्ठान संचालकों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किए गए। इन संचालकों को निर्धारित समयावधि के अंदर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। थाना बादलपुर पुलिस ने साफ-साफ चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
