मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का गौतमबुद्धनगर भ्रमण, कई विकास कार्यो का शिलान्यास, काम में कोताही करने वाले अधिकारियों की लगेगी क्लास

 मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का गौतमबुद्धनगर भ्रमण, कई विकास कार्यो का शिलान्यास, काम में कोताही करने वाले अधिकारियों की लगेगी क्लास

गौतम बुद्ध नगर :मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा जनपद में आज यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सघन भ्रमण किया गया। अपने सघन भ्रमण के दौरान यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल एक्सप्रेसवे के ट्रैफिक को सुगम यातायात उपलब्ध कराने के लिये यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल एक्सप्रेसवे के जंक्शन बिन्दु पर चार लूप, चार रैम्प एवं चार अतिरिक्त रैम्प बनाये जाने का शिलान्यास मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन दुर्गाशंकर मिश्रा, माननीय विधायक धीरेन्द्र सिंह व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण अरूणवीर सिंह द्वारा किया गया। शिलान्यास के समय जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण श्रुति, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी विपिन कुमार जैन, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया, विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशेष कार्याधिकारी महराम सिंह, विशेष कार्याधिकारी ए0 के0 सिंह, महाप्रबन्धक (परियोजना) राजेन्द्र सिंह भाटी, उप महाप्रबन्धक (परियोजना) नन्द किशोर, स्टॉफ ऑफिसर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। उक्त इण्टरचेन्ज के चार लूप एवं चार रैम्प के माध्यम से यमुना एक्सप्रेसवे एवं ईस्टर्न पेरीफेरियल के यातायात के लिए कुण्डली, पानीपत, मेरठ, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के क्षेत्रवासियों को जेवर एयरपोर्ट तक सीधा पहुँच मार्ग उपलब्ध हो सकेगा, जिससे लगभग एक से दो घण्टे समय की बचत होगी। अतिरिक्त 04 रैम्प के माध्यम से ग्रेटर नोएडा एवं यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के निवासियों को ईस्टर्न पेरीफेरल पर जाने के लिए सुगम मार्ग उपलब्ध हो सकेगा। उक्त कार्य के अन्तर्गत कुल 6.641 किमी0 लम्बाई में कार्य किया जाना है एवं उक्त इण्टरचेन्ज के निर्माण में लगभग कुल 78.00 है0 भूमि आ रही है। उक्त इण्टरचेन्ज का निर्माण 18 माह में मै0 देव यश प्रोजेक्ट एण्ड इन्फाटेक्चर प्रा0 लि0 द्वारा पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है, जिसके निर्माण में लगभग 122 करोड का व्यय आना सम्भावित है। उक्त इण्टरचेन्ज पर आने वाले कुल व्यय का 78.9 प्रतिशत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा व 21.1 प्रतिशत प्राधिकरण द्वारा वहन किया जाना है। उक्त इण्टरचेन्ज में आ रही ग्राम जगनपुर अफजलपुर, परगना दनकौर तहसील सदर जनपद गौतमबुद्धनगर की भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 43.1012 है0 का 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर की धनराशि लगभग 22,30,91,812.00/-(बाईस करोड तीस लाख इक्यानवे हजार आठ सौ बारह रूपेय मात्र) का अपर जिलाधिकारी (भू0/अ0), जनपद गौतमबुद्धनगर को पूर्व में ही प्रेषित किये जा चुके है।

AVS POST Bureau

http://avspost.com

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *