NFT क्या है? इसके क्या प्रयोग है? जाने हिंदी में..

 NFT क्या है? इसके क्या प्रयोग है? जाने हिंदी में..

Non-Fungible Tokens (NFT)

NFT क्या है ? 

आजकल आप NFT का नाम बहुत सुन रहे होंगे इसका India में चलन बहुत तेजी से फैल रहा है।

जितनी तेजी से Cryptocurrency ने इंडिया में अपने पैर जमाए है उतनी ही तेजी से NFT ने भी इंडिया में अपना मार्केट बनाया है।

Cryptocurrency मार्केट में NFT इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। 

रिपोर्ट्स की माने तो NFT इस साल मार्केट में इतने ज्यादे चर्चे में था की Google Trends में Data के according सर्च के मामले में NFT ने Crypto को भी पछाड़ दिया है।

NFT कुछ देशों में ही नहीं बल्कि पूरे Global level पर चर्चा का विषय बना रहा।

पूरी दुनिया तेजी से डिजिटल होती जा रही है इस क्रम में NFT सबसे आगे है।

हर कोई NFT के बारे में जानना चाहता है इसके क्या उपयोग है जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे की NFT क्या है यह कैसे काम करता है और हम NFT को कैसे खरीद सकते हैं।

NFT marketplace क्या है ? what an NFT ?

तो चलिए सुरू करते हैं की, 

NFT क्या है जाने हिंदी में (what is NFT in Hindi)

आपने बिटकॉइन या क्रिप्टो करेंसी का नाम तो सुना ही होगा, NFT बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टो करेंसी जैसा ही एक टोकन है।

NFT आपको Digital Assets like – Digital Art, games, music, movie, किसी connection में मिल सकता है।

जैसा कि मैंने बताया की ये यूनिक आर्ट होते है और इसका हर टोकन अपने आप में एक यूनिक टोकन होता है।

NFT का पूरा नाम क्या होता है – 

NFT का Full Form ” Non Fungible Token” होता है। इसे क्रिप्टोग्राफिक टोकन भी कह सकते हैं। इस टोकन की मार्केट में एक अलग ही वैल्यू है ये आपके लिए आपके कमाई का अच्छा संसाधन बन सकता है। आप इसके जरिए बहुत सारे पैसे भी कमा सकते हैं।

Non Fungible Token का इस्तमाल कैसे किया जाता है – 

इसका इस्तमाल डिजिटल Assets के लिए किया जाता है जो की एक दूसरे के लिए अलग होते हैं। जिससे उनकी कीमत साबित होती है।

आज कल मार्केट में जो भी वर्चुअल गेम्स मौजुद है ये उन वर्चुअल गेम्स से आर्ट वर्क तक हर एक चीज के लिए अपनी स्वीकृति दे सकते हैं इसे standard और traditional एक्सचेंज में ट्रेड नही किया जाता है इन्हें केवल Digital तौर पर अर्थात इन्हे केवल डिजिटल मार्केट में ही खरीदा या बेचा जा सकता है।

अब आपके मन में ये सवाल आता होगा की आखिर Non Fungible Token बनाते कैसे हैं तो दोस्तों आज हम आपको बताते है की Non Fungible Token को कैसे बनाया जाता है।

Non Fungible Token कैसे बनाते हैं – creating an NFT, buying NFT, NFT drops, NFT arts

Non Fungible Token blockchain पे काम करता है और इसे जुड़े सारे transaction भी crypto currency में किए जाते हैं।

Blockchain भी एक डिजिटल लेजर की तरह ही होता है जैसा कि हमे बैंक में देखने को मिलता है लेकीन ये बैंक से बिल्कुल अलग होता है क्योंकि Blockchain डिसेंट्रलाइज होता है।

NFT को हम एक तरह से आर्ट और डिजिटल वर्ल्ड का मिश्रण कह सकते हैं। यदि आपका कोई आर्ट डिजिटल वर्ल्ड में Establish हो जाए और लोगों को उसमे कुछ अलग देखने को मिल जाए जैसे कुछ अनोखा तो उसे Non Fungible Token के रुप में घोषित कर दिया जाता है।

अगर हम इसकी तुलना बिटकॉइन से करते हैं तो यह क्रिप्टो करेंसी की तरह ही एक टोकन के रूप में होता है लेकिन ये दिखाई नही देता है इसे बिना देखे खरीद और बेच सकते हैं और अच्छा कमा भी सकते हैं।

Digital Token को ownership का एक valid certificate मिला हुआ होता है। इस कैटेगरी में जिस भी व्यक्ति का आर्ट शामिल होता है उसके आर्ट को ownership का certificate प्राप्त हो जाता है।

NFT(Non Fungible Token) का क्या भविष्य है –

  • 2020 के Non Fungible Token रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2020 में korona महामारी के दौरान NFT की सेलिंग 100 मिलियन American Dollar के पार पहुंच गई थी।
  • India में government और RBI ( Reserve Bank of India) क्रिप्टो करेंसी के लिए एक अलग रूपरेखा तैयार करने पर विचार कर रहे हैं।
  • Non Fungible Token भारत में नया आया है और यह क्रिप्टोकरेंसी का एक limitless Market है इस लिए Non Fungible Token के लिए उत्साही लोगो को इस बात पर ध्यान देना चाहिए।

NFT का गेमिंग में क्या महत्व है –

यह डिजिटल गेमिंग की दुनिया में काफी महत्व रखता है क्योंकि इसमें कैरेक्टर्स या फिर किसी भी दूसरे assets को वो लोग use नहीं कर सकते हैं जिन्होंने उसे buy नहीं किया है और इससे काफी पैसा भी कमा सकते हैं।

Ex- अगर आपने virtual game में कोई भी चीज purchase की है जैसे – गेमिंग weapon, कपड़े, रेस ट्रैक या फिर और भी कई सारी चीजे तो, अगर कोई व्यक्ति उसका use करना चाहता है तो उसे उसके बदले पैसे देने होंगे। ऐसी स्थिति में यह कहना जरा भी गलत नही होगा की गेमिंग के लिए यह एक बहुत बड़ा मार्केट है।

“अभी कुछ ही वक्त पहले की बात है लखनऊ में कुछ बच्चों को वर्चुअल गेम की इतनी लत लग गई थी की उसने 11 लाख रुपए के gaming weapon खरीद लिए थे और कुछ ने तो फास्ट मोबाइल service के लिए आनलाइन 1 लाख रुपए तक के 5G फोन के लिए आर्डर भी दे दिया था। मां बाप को इस बात की खबर तब लगी जब उनके खाते से पैसे कटे। इसके बाद उनके द्वारा पुलिस थाने में FIR भी दर्ज कराया गया। तबसे पुलिस इस तरह के और भी हैरतंगेज case की तलाश में जुटी है।”

Non Fungible Token, Cryptocurrency और Digital Currency में क्या अंतर है?

Non Fungible Token, Cryptocurrency और Digital Currency के बीच में कई अंतर है –

  • मुख्य अंतर यह है कि एनएफटी, डिजिटल मुद्राओं और क्रिप्टोकरेंसी के विपरीत, व्यापार या एक दूसरे के साथ प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है। प्रत्येक एनएफटी अलग है, इसे डिजिटल मुद्रा और क्रिप्टोकुरेंसी जैसे वैकल्पिक टोकन से अलग करता है, जिसे बिना किसी नुकसान के एक दूसरे के लिए व्यापार या आदान-प्रदान किया जा सकता है।
  • डिजिटल मुद्राएं केंद्रीकृत हैं, जिसका अर्थ है कि नेटवर्क में लेनदेन की स्थिति को नियंत्रित करने वाले लोगों और कंप्यूटरों का समूह है। दूसरी ओर, क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी विकेंद्रीकृत हैं, और उनके अधिकांश संबंधित समुदाय नियम बनाते हैं।

 

  • साथ ही, डिजिटल मुद्राएं पारदर्शी नहीं हैं। उदाहरण के लिए, कोई व्यक्ति बटुए के पते का चयन नहीं कर सकता और प्रत्येक धन हस्तांतरण को नहीं देख सकता, क्योंकि यह जानकारी गोपनीय है। हालाँकि, क्रिप्टोकरेंसी और एनएफटी पारदर्शी हैं। कोई भी उपयोगकर्ता किसी अन्य उपयोगकर्ता के किसी भी लेनदेन को देख सकता है क्योंकि प्रत्येक लेनदेन सार्वजनिक ब्लॉकचेन नेटवर्क में रखा जाता है।
  • मूल रूप से, केंद्रीय बैंक समर्थित डिजिटल मुद्रा इलेक्ट्रॉनिक नकदी है। बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसी के समान, सीबीडीसी डेटा-आधारित है और वास्तविक दुनिया में मौजूद नहीं है। क्रिप्टोक्यूरेंसी और एनएफटी के विपरीत, सीबीडीसी को सरकारों द्वारा समर्थित किया जाता है, जिसका अर्थ है कि उन्हें धन के रूप में पहचाने जाने की अधिक संभावना है जिसका उपयोग व्यक्ति सामान और सेवाओं की खरीद के लिए कर सकते हैं।

 Read Also This: ZEE announces biographical film on: Ratan Tata to honor his legacy and inspire future generation

निष्कर्ष:-

दोस्तों आज हमने आपको बताया की NFT क्या है NFT का full form क्या होता है NFT का इस्तमाल कैसे किया जाता है तथा NFT का निर्माण कैसे किया जाता है Non Fungible Token का क्या भविष्य है इसकी भविष्य में स्थिति कैसी होगी इसका गेमिंग में क्या महत्व है तथा गेमिंग से संबंधित एक बहुत रोचक लखनऊ की खबर को आपको बताया साथ ही यह भी बताया की साथ ही हमने आपको NFT की मार्केट से संबंधित भी और NFT, Cryptocurrency और Digital Currency में क्या अंतर होता है और भी कई सारी बाते बताई ।

 

Nimmi Chaudhary

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *