UP Budget 2025: योगी सरकार का 8.08 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

 UP Budget 2025: योगी सरकार का 8.08 लाख करोड़ रुपये का ऐतिहासिक बजट, शिक्षा और कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

UP Budget 2025

UP Budget 2025 

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने financial year 2025-2026 के लिए 8,08,736.06 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है, जो वर्ष 2024-2025 के बजट से 9.8% अधिक है। इस बजट में शिक्षा, कौशल विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है।

UP Budget 2025: उच्च शिक्षा को मिलेगा बड़ा बजट

UP Budget 2025 योगी सरकार ने प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान योजना के संचालन के लिए 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की है।

  • रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी प्रदान करने के लिए 400 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत 100 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित।
  • विन्ध्यांचल धाम मंडल में मां विन्ध्यवासिनी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
  • राज्य विश्वविद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 50 करोड़ रुपये
  • राजकीय महाविद्यालयों के निर्माणाधीन भवनों को पूरा करने के लिए 52 करोड़ रुपये की व्यवस्था।
UP Budget 2025
UP Budget 2025

प्राविधिक शिक्षा को लेकर अहम घोषणाएं

प्रदेश में 184 डिप्लोमा संस्थानों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि 36 नए राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान निर्माणाधीन हैं।

  • 251 स्मार्ट क्लासरूम पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।
  • राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों में नई टेक्नोलॉजी से अपग्रेडेशन और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
  • स्मार्ट क्लासरूम और प्रयोगशालाओं के नवीनीकरण के लिए 10 करोड़ रुपये
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा हेतु सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए 1 करोड़ रुपये का प्रावधान।

व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास

UP Budget 2025 तकनीकी प्रशिक्षण को लेकर प्रदेश सरकार का विशेष फोकस है।

  • 286 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) संचालित, जिनमें 1,90,064 सीटें युवाओं के प्रशिक्षण के लिए उपलब्ध हैं।
  • 47 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में महिलाओं के लिए विशेष शाखाएं संचालित की जा रही हैं।
  • 12 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पूरी तरह से महिलाओं के लिए समर्पित हैं।
Yogi Govt
Yogi Govt

विज्ञान और प्रौद्योगिकी को मिलेगा नया आयाम

प्रदेश में विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए बड़ा निवेश किया गया है।

  • विज्ञान पार्क, साइंस सिटी और नक्षत्रशाला की स्थापना के लिए 50 करोड़ रुपये प्रस्तावित।
  • आगरा में साइंस सिटी की स्थापना के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • वाराणसी में साइंस सिटी और नक्षत्रशाला की स्थापना के लिए 5 करोड़ रुपये की व्यवस्था।

Also Read This: Shubman Gill : भारतीय क्रिकेट का भविष्य और नंबर 1 ODI बल्लेबाज!

UP Budget 2025  राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को एक नई दिशा देने वाला साबित होगा। शिक्षा, कौशल विकास और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बड़े निवेश के साथ, योगी सरकार प्रदेश की युवा पीढ़ी को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। यह बजट प्रदेश के समग्र विकास और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उत्तर प्रदेश बजट की अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल वेबसाइट पे जाये – UP 

Nimmi Chaudhary

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Bhool bhulaiyaa 3 Teaser and Trailer सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) महिलाओं को प्रगति के मार्ग पर लाने वाली एक मजबूत सोच