Police

Noida Cyber Crime: धोखाधड़ी के 50 घंटे के अंदर पीड़ित को वापस कराए पीड़ित को ₹1.15 लाख, सेक्टर 49 थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

AVS POST Bureau • 12 अगस्त 2024, 7:20 PM • 2 मिनट पठन
शेयर करें:
Noida Cyber Crime: धोखाधड़ी के 50 घंटे के अंदर पीड़ित को वापस कराए पीड़ित को ₹1.15 लाख, सेक्टर 49 थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सैनी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

Noida Cyber Crime: साइबर फ्रॉड के मामले में नोएडा के सेक्टर 49 थाना की साइबर सेल टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पीड़ित अतुल गुप्ता के खाते से ठगी गई ₹1,15,000 की राशि को साइबर सेल ने वापस कराया है।

इस मामले की जानकारी 10 मार्च 2023 को सामने आई थी, जब अतुल गुप्ता ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके खाते से बड़ी रकम  धोखाधड़ी से निकाल ली गई है। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और विपक्षी के खाते में पैसे को होल्ड करवा दिया।

साइबर सेल की इस सफलता का श्रेय थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सैनी को जाता है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले अनुज सैनी पहले भी कई साइबर अपराधों को सुलझा चुके हैं। उनके नेतृत्व में साइबर सेल ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए धनराशि को सुरक्षित तरीके से वापस कराया।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)
Noida Cyber Crime

अनुज सैनी ने बताया, “हमारी टीम ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और तकनीकी साधनों का उपयोग करके विपक्षी के खाते में पैसे को फ्रीज करवा दिया। इसके बाद पूरी जांच प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाते हुए हमने पीड़ित की राशि वापस करवाई।”

साइबर सेल की टीम में निरीक्षक महेश सिंह राना, कम्प्यूटर ऑपरेटर धर्मेन्द्र कुमार सिंह, और महिला कांस्टेबल नीतू चौधरी शामिल थे। इन सभी ने मिलकर इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल की यह सफलता दिखाती है कि पुलिस विभाग साइबर अपराधों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अनुज सैनी ने अंत में जनता से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना बैंकिंग विवरण साझा न करें और अगर किसी तरह की धोखाधड़ी हो, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान Noida News

Gautambuddh Nagar Police: ग्रेटर नोएडा को मिला सख्त और तेज-तर्रार DCP, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने संभाली कमान

Gautambuddh Nagar Police: कानून-व्यवस्था को धार देने के लिए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया गया है। डॉ. प्रवीण रंजन सिंह को ग्रेटर नोएडा का नया डीसीपी नियुक्त किया गया है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को रणनीतिक कदम माना जा रहा है। संदेश साफ है—अपराध पर सख्ती, जनता को सुरक्षा। डॉ. प्रवीण […]

AVS POST Bureau
26 फरवरी 2026 3 मिनट
Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद Noida News

Team Shakti Mohan Awasthi के नेतृत्व में Noida Police ने किया शानदार काम: यूपी–बिहार से जुड़े अन्तर्राज्यीय मोबाइल चोरी गैंग का पर्दाफोड़, 821 मोबाइल बरामद

Noida Police News : डीसीपी नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी के प्रभावी नेतृत्व में नोएडा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना फेस-2 नोएडा पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल फोन चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि 02 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में […]

AVS POST Bureau
7 जनवरी 2026 3 मिनट
UP Police Constable Recruitment 2026 : 32,679 पदों पर सुनहरा अवसर – पूरी जानकारी यहाँ! Police

UP Police Constable Recruitment 2026 : 32,679 पदों पर सुनहरा अवसर – पूरी जानकारी यहाँ!

UP Police Constable Recruitment 2026 : नए साल 2026 की शुरुआत आपके लिए बेहद खास हो सकती है, खासकर अगर आप उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल बनने का सपना देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 31 दिसंबर 2025 को आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 (जिसे […]

Nimmi Chaudhary
2 जनवरी 2026 3 मिनट
Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। Police

Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

Missing Child : घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 06 नवंबर 2015 को लगभग 07 वर्षीय बालक ग्राम गेझा, थाना फेस-2 क्षेत्र से खेलते समय लापता हो गया था। गुमशुदगी की सूचना 08 नवंबर 2015 को दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 723/2015, धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। कई वर्षों तक प्रयास […]

Nimmi Chaudhary
12 जून 2025 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)