उत्तर प्रदेश

International Day of Disabled Persons: विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरका

AVS POST Bureau • 19 जून 2024, 3:54 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
International Day of Disabled Persons: विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करेगी योगी सरका

3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिए जाएंगे राज्य स्तरीय पुरस्कार

इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं पुरस्कारों के लिए 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

प्रत्येक वर्ष 12 विभिन्न श्रेणियों के तहत की गई है पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

International Day of Disabled Persons: योगी सरकार दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को 3 दिसंबर यानी विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान करेगी। इसके लिए प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन विभाग द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं इन पुरस्कारों के लिए 15 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए दिव्यांगजन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 प्रचलित है, जिसमें 12 विभिन्न श्रेणियों के तहत पुरस्कार दिए जाने की व्यवस्था की गई है।

समय पर आवेदन करने का आग्रह
प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि नियमावली के अनुसार इन पुरस्कारों के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कर आवेदन-पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक व्यक्ति या संस्था सबंधित जनपद के दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय से संपर्क निर्धारित प्रारूप में 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी योग्य उम्मीदवारों और संस्थाओं से समय पर आवेदन करने का आग्रह किया गया है ताकि उनकी सेवाओं को सम्मानित किया जा सके।

#International Day of Disabled Persons
इन श्रेणियों में दिए जाते हैं पुरस्कार
राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के अंतर्गत पुरस्कार के लिए श्रेणियां निर्धारित की गई है जिनमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजनों के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्रोत के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्ति और सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वोत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Pipraich : गोरखपुर का ऐतिहासिक कस्बा जहां खेती और चीनी मिल ने बदली तस्वीर उत्तर प्रदेश

Pipraich : गोरखपुर का ऐतिहासिक कस्बा जहां खेती और चीनी मिल ने बदली तस्वीर

गोरखपुर शहर से कुछ ही दूरी पर बसा Pipraich एक ऐसा कस्बा है जिसे अक्सर लोग सिर्फ रास्ते में पड़ने वाला छोटा सा नगर समझ लेते हैं। लेकिन अगर आप थोड़ा ठहरकर देखें तो पता चलेगा कि यह जगह सिर्फ एक कस्बा नहीं, बल्कि आसपास के सैकड़ों गांवों का आर्थिक और सामाजिक केंद्र है। पिपराइच […]

Nimmi Chaudhary
24 नवंबर 2026 3 मिनट
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल उत्तर प्रदेश

Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल

Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]

Nimmi Chaudhary
2 सितंबर 2026 6 मिनट
CM Yogi शुरुआत की तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक चलेगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान उत्तर प्रदेश

CM Yogi शुरुआत की तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक चलेगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान

उत्तर प्रदेश में Har Ghar Tiranga Abhiyan की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई । चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी […]

Nimmi Chaudhary
10 अगस्त 2026 4 मिनट
Ram Mandir Chadhava Chori मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Chadhava Chori मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल

Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच को नई दिशा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ कहा है […]

Nimmi Chaudhary
27 जुलाई 2026 5 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)