Aaj Ka Rashifal : सोमवार है। चंद्रमा आज कर्क राशि में गोचर कर रहा है, जो भावुकता, परिवार और मन की शांति से जुड़ा है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार होने के कारण कई राशियों को भावनात्मक रूप से मजबूत और आर्थिक रूप से स्थिर रहने का योग बन रहा है।
आइए जानते हैं Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। ऑफिस या बिजनेस में नई जिम्मेदारियां आएंगी। काम में जल्दबाजी करने से गलतियां हो सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। परिवार में छोटी-मोटी बहस से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से सिरदर्द या आंखों की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: गरीबों को दूध और रोटी दान करें। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
वृषभ राशि (Taurus)
आपके लिए आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को बॉस की तारीफ मिल सकती है। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ रंग: सफेद, हरा
शुभ अंक: 6
उपाय: शिवजी को बेलपत्र चढ़ाएं और “ओम नमः शिवाय” का जाप करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। यात्रा का योग है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। छात्रों के लिए पढ़ाई में अच्छा समय है।
शुभ रंग: पीला, केसरिया
शुभ अंक: 5
उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाएं और चावल दान करें।

कर्क राशि (Cancer)
भावनाओं का दिन। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नौकरी में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बाहर का खाना अवॉइड करें, पेट संबंधी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद, चांदी
शुभ अंक: 2
उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और सफेद वस्त्र दान करें।
सिंह राशि (Leo)
गुस्से और आवेश पर कंट्रोल रखना जरूरी है। कामकाज सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी, सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo)
आज संभलकर रहने का दिन है। किसी पर अंधा भरोसा न करें। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
शुभ रंग: नीला, बादामी
शुभ अंक: 5
उपाय: शिवजी को जल चढ़ाएं और हनुमान चालीसा पढ़ें।

तुला राशि (Libra)
आज राहत और सफलता का दिन। नौकरी में प्रमोशन या तारीफ के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। छात्रों को परीक्षा या कॉम्पिटिशन में अच्छा परिणाम मिलने की संभावना।
शुभ रंग: नीला, सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: मंदिर में आटा और गुड़ दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
रुके हुए काम पूरे होने के योग हैं। मन शांत रहेगा और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। घरेलू सुख बढ़ेगा।
शुभ रंग: मरून, लाल
शुभ अंक: 9
उपाय: शिव अभिषेक करवाएं।
धनु राशि (Sagittarius)
धीरे-धीरे लेकिन स्थिर गति से प्रगति होगी। दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में कोई शुभ समाचार आ सकता है।
शुभ रंग: पीला, केसरिया
शुभ अंक: 3
उपाय: ब्राह्मण को भोजन कराएं।

मकर राशि (Capricorn)
काम का दबाव रहेगा, लेकिन मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। वरिष्ठों की सलाह मानें।
शुभ रंग: नीला, काला
शुभ अंक: 8
उपाय: शिव पूजा और “ओम नमः शिवाय” जाप।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी या बिजनेस के ऑफर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ खुशियां मनाएंगे।
शुभ रंग: सफेद, आसमानी
शुभ अंक: 4
उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि (Pisces)
दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे पूरे होंगे। तनाव न लें, सब ठीक रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ के योग।
शुभ रंग: पीला, हरा
शुभ अंक: 7
उपाय: मछली को आटा या दाना डालें।

Also Read This : Noida Sector 91 में RSS का भव्य युवा सम्मेलन आयोजित, युवाओं ने लिया राष्ट्र सेवा का संकल्प
Aaj Ka Rashifal : सोमवार के दिन शिव भगवान की पूजा अवश्य करें। “ओम नमः शिवाय” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप लाभदायक रहेगा।
View this post on Instagram
