नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (यीडा), यूपीसीडा, ट्रॉनिका सिटी और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादलों के इस दौर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भेजा गया है।
Table of Contents
Toggle#Noida Authority Transfer News- नोएडा प्राधिकरण में आए ये अधिकारी
- धर्मेंद्र कुशवाहा को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक बनाया गया है।
- बृजेश कुमार कश्यप को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक के पद पर तैनाती मिली है।
- प्रभात यादव को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
- नरोत्तम को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) के पद पर भेजा गया है।
- सुरेंद्र सिंह को बीड़ा (झांसी) से नोएडा में प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
- संतोष कुमार को यूपीसीडा से नोएडा में ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) बनाया गया है।
- बुद्ध विलास को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) की जिम्मेदारी दी गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मिली नई तैनाती
- राजीव कुमार को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
- ज्ञानेंद्र यादव को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) नियुक्त किया गया है।
- विजय रावल को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Noida Authority Transfer News- नोएडा से बाहर भेजे गए अधिकारी
- वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी को नोएडा से यमुना प्राधिकरण (यीडा) में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
- कुलदीप कुमार को नोएडा से ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।
- सुषमा को नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक (सिस्टम) के पद पर भेजा गया है।
- प्रेमचंद सेन को नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर भेजा गया है।
- अंकित राजपूत को भी नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर स्थानांतरित किया गया है।
ग्रेटर नोएडा से भी हुए तबादले
- योगेंद्र पाल सिंह को ग्रेटर नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
- विवेक कुमार को ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडा में प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है।
प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यकुशलता बढ़ाने और परियोजनाओं की निगरानी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को देखते हुए इन तबादलों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।
नोएडा से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
