NEET Paper Leak 2026 : परीक्षा रद्द, CBI जांच शुरू – पूरी अपडेट

देश भर के मेडिकल aspirants के लिए ये दिन बेहद मुश्किल भरे रहे हैं। NEET paper leak की खबर ने एक बार फिर पूरे सिस्टम को हिला दिया है। NTA ने 12 मई 2026 को NEET-UG 2026 परीक्षा को आधिकारिक रूप से रद्द कर दिया है। लाखों छात्र-छात्राओं की मेहनत पर पानी फिर गया है, लेकिन पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ये फैसला लिया गया।

NEET Paper Leak 2026

3 मई 2026 को आयोजित NEET UG 2026 परीक्षा में NEET paper leak के आरोप लगे। राजस्थान पुलिस की Special Operations Group (SOG) की जांच में एक “Guess Paper” (लगभग 410 सवालों वाला डॉक्यूमेंट) सामने आया, जो व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए छात्रों तक पहुंचाया गया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेस पेपर में से 120-140 सवाल असली पेपर में मिले (खासकर केमिस्ट्री सेक्शन में बहुत ज्यादा मैच)। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कुल 600 मार्क्स तक के सवाल प्रभावित हो सकते हैं। यह गेस पेपर सिकर और अन्य कोचिंग हब्स में घूम रहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AVSPOST (@avspost)

NTA का ऑफिसियल ऐलान

NTA ने सरकार की मंजूरी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। मुख्य बातें:

  • परीक्षा रद्द: 3 मई 2026 वाली परीक्षा पूरी तरह कैंसल।
  • Re-exam: नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं करना है।
  • फीस: पहले भरी गई फीस रिफंड कर दी जाएगी।
  • CBI जांच: केंद्र सरकार ने पूरे मामले की CBI जांच का आदेश दे दिया है। CBI ने FIR दर्ज कर ली है और जांच तेज कर दी गई है।

अभी तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और मल्टी-स्टेट नेटवर्क की जांच चल रही है।

छात्रों पर क्या असर?

  • करीब 22.79 लाख उम्मीदवार प्रभावित हुए।
  • छात्रों में गुस्सा और निराशा है। कई जगहों पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया
  • राजनीतिक दलों ने भी NTA और सरकार पर सवाल उठाए हैं।
  • लेकिन अच्छी बात यह है कि पुराने एप्लीकेशन वैलिड रहेंगे और re-exam में वही पैटर्न और सिलेबस रहेगा।
NEET Paper Leak 2026
NEET Paper Leak 2026

NEET Re-Exam 2026 : नई डेट जल्द, तैयारी जारी रखें

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in को नियमित चेक करते रहें।
  • Re-exam की तैयारी जारी रखें। सिलेबस वही है।
  • नई एडमिट कार्ड और डेट आने वाली है – तैयार रहें।
  • स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव कम करें।

Also Read This : वो शख्स जिसने बनवाया था दुबई का बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa), आज कितना पैसे वाला है?

NEET paper leak की ये घटना सिर्फ एक साल की नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाती है। उम्मीद है CBI की जांच सच्चाई सामने लाएगी और दोषियों को सख्त सजा मिलेगी।

Bhool bhulaiyaa 3 Teaser and Trailer सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) महिलाओं को प्रगति के मार्ग पर लाने वाली एक मजबूत सोच