समाचार

Noida सीईओ ने किया फेलिक्स हॉस्पिटल के मेगा हेल्थ कैम्प का शुभारंभ, सैकड़ों कर्मचारियों को मिली मुफ्त चिकित्सा सेवाएं

AVS POST Bureau • 22 अगस्त 2024, 5:14 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
Noida सीईओ ने किया फेलिक्स हॉस्पिटल के मेगा हेल्थ कैम्प का शुभारंभ, सैकड़ों कर्मचारियों को मिली मुफ्त चिकित्सा सेवाएं

Noida: फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा एंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास से गुरुवार को इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6 नोएडा में फ्री हेल्थ कैंप और डॉक्टर टॉक (कैंसर जागरुकता) का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन नोएडा प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डॉ. लोकेश एम, आई.ए.एस. ने किया। शिविर में नोएडा प्राधिकरण के लगभग 380 कर्मचारीयों की जांच की गई। शिविर में डॉ. डी. के. गुप्ता (चेयरमैन, फेलिक्स हॉस्पिटल) के साथ डॉ. रश्मि गुप्ता (मैनेजिंग डायरेक्टर, फेलिक्स हॉस्पिटल) और विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मुफ्त परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं जिनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, यूरोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट, फ़िज़िओथेरपिस्ट, ऑप्थल्मोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट शामिल थे। इसके अलावा, शिविर में मुफ्त बी.पी., शुगर, ई.सी.जी., पी.एफ.टी., वेट-हाइट और बी.एम.आई. जाँच के अलावा विज़न टेस्टिंग (मोतियाबिंद एवं काला मोतियाबिंद सहित), बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) टेस्ट की सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
नोएडा प्राधिकरण के सी.ई.ओ. डॉ. लोकेश एम ने कैंप की सराहना की और कहा हम सभी को स्वस्थ रहने के लिए समय-2 स्वास्थ्य जाँच करानी चाहिए ताकि भविष्य में होने वाली बीमारियों से बच सकें |


फेलिक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. डी.के. ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर सही परामर्श देना है। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे और भी शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें स्वास्थ्य से संबंधित महत्वपूर्ण सलाह दी। शिविर में ACEO आईएएस संजय कुमार खत्री, OSD आईएएस महेंद्र प्रताप सिंह, ACEO आईएएस वंदना त्रिपाठी, ACEO आईएएस सतीश पाल जी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे | इसके अलावा राजकुमार सिंह(अध्यक्ष ), जितेंद्र कुमार (महा सचिव), नीरज राना, अमित कुमार (सचिव) एवं सुभाष कुमार कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों ने शिविर की शोभा बड़ाई |
शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर जांच की सुविधा प्रदान करना था, ताकि वे गंभीर बीमारियों से बच सकें। शिविर में आए लोगों ने कहा कि इस तरह के शिविरों से उन्हें आसानी से स्वास्थ्य जाँच एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त होता है, जो कि नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना में अधिक सुलभ और प्रभावी है। फेलिक्स हॉस्पिटल की 24X7 हेल्पलाइन (7835 999444/555) भी उपलब्ध है। जिससे मरीज किसी भी समय अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। फेलिक्स हॉस्पिटल हमेशा लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। इस मौके पर श्री विनोद जोशी जी के साथ डॉ. चिन्मयी अग्रवाल (ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. जगतजोत सिंह गिल (गेस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट), डॉ. अदिति (एंडोडोंटिस्ट), डॉ. विनय कुमार साहू (ओर्थपेडीक सर्जन), डॉ. सोनाक्षी सक्सेना (जनरल फिजिशियन), डॉ. निदा (डायटीशियन), डॉ. सोनिया(गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. संदीप (फ़िज़ियोथेरेपिस्ट), डॉ. शुभम, डॉ. अबुजार एवं अन्य डॉक्टर्स मौजूद रहे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 : 1784 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू शिक्षा

UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 : 1784 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 जारी किया है। इस भर्ती में कुल 1784 पदों पर चयन किया जाएगा। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 01 […]

Nimmi Chaudhary
12 नवंबर 2026 3 मिनट
8th Pay Commission Update : DA पर कर्मचारी संगठनों की 3 अहम मांगें, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर मुख्य समाचार

8th Pay Commission Update : DA पर कर्मचारी संगठनों की 3 अहम मांगें, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर

8th Pay Commission Update : महंगाई भत्ते में तिमाही बदलाव, बेसिक पे में DA शामिल करने और टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव चर्चा में, केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते से जुड़ा मुद्दा एक बार फिर महत्वपूर्ण बन गया है। 8वें वेतन आयोग के समक्ष कर्मचारी संगठनों ने […]

Nimmi Chaudhary
30 अक्टूबर 2026 7 मिनट
तीन बार एशियाई पारा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले Neeraj Yadav के निधन से खेल जगत में शोक समाचार

तीन बार एशियाई पारा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले Neeraj Yadav के निधन से खेल जगत में शोक

भारतीय पारा एथलेटिक्स से एक दुखद खबर सामने आई है। एशियाई पारा खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी नीरज यादव के निधन की खबर ने खेल जगत को झकझोर दिया है। राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स के मुख्य कोच ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। नीरज ने अपने […]

Nimmi Chaudhary
29 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Rahul Gandhi defamation case में बड़ी राहत सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोष मुक्त: अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला समाचार

Rahul Gandhi defamation case में बड़ी राहत सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोष मुक्त: अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला

Rahul Gandhi defamation case : कांग्रेस ने लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे 2018 के मानहानि मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है सुल्तानपुर की विशेष और ख़ास मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट या मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव असेंबली अदालत से सोमवार को निर्णय देते हुए उन्हें बेगुनाह बता दिया […]

Nimmi Chaudhary
27 अक्टूबर 2026 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)