नोएडा: गौतमबुद्ध नगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण नरेंद्र भूषण ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन की बैठक की जिसमें संबंधित अधिकारियों को कोविड-19 को लेकर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जनपद में कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मरीजों को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण नरेंद्र भूषण ने आज स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कोविड-19 को लेकर ऑनलाइन बैठक करते हुए समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जनपद में कोरोना के मरीज की संख्या निरंतर स्तर पर बढ़ रही है। इसलिए सभी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गण, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी गण कोविड-19 प्रोटोकॉल को लेकर पूर्व की भांति कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने समीक्षा के दौरान कोविड-19 को लेकर अस्पतालों के संबंध में गहन विचार विमर्श किया और सभी प्रकार की तैयारियों के संबंध में जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा मरीजों के इलाज के संबंध में जो वर्तमान गाइडलाइन जारी की गई है उसके अनुरूप सभी संक्रमित व्यक्तियों को होम आइसोलेशन की सुविधा, मेडिसिन किट आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने की कार्रवाई की जाए ताकि सभी संक्रमित व्यक्ति शीघ्रता के साथ स्वस्थ हो सके। उन्होंने कहा कि कोविड-19 कंट्रोल रूम को और अधिक एक्टिव होकर कार्यवाही करने की आवश्यकता है। कोविड-19 के संबंध में सरकारी अस्पतालों के चिकित्सा अधिकारियों ने नोडल अधिकारी को जानकारी देते हुए बताया कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित है। उन्होंने इस अवसर पर निगरानी समितियों को सक्रिय करने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक का संचालन जिला अधिकारी सुहास एल वाई के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार शर्मा तथा चिकित्सा विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने की तैयारी, डीएम सुहास एल वाई ने की अधिकारियों के साथ बैठक
संबंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]
उत्तर प्रदेश
CM Yogi शुरुआत की तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक चलेगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान
उत्तर प्रदेश में Har Ghar Tiranga Abhiyan की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई । चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी […]
उत्तर प्रदेश
Ram Mandir Chadhava Chori मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल
Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच को नई दिशा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ कहा है […]
उत्तर प्रदेश
UP Vidhanmandal Third Session 3 अगस्त से, अनुपूरक बजट और संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट होगी पेश
UP Vidhanmandal Third Session3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को कई अहम विधायी और प्रशासनिक प्रस्तावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार इस दौरान अनुपूरक बजट, अध्यादेशों के स्थान पर लाए जाने वाले विधेयक और अन्य जरूरी कार्य सदन के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही संभल हिंसा […]