Karwa Chauth Puja Mantra 2025 : पूजा मंत्र और विधि

 Karwa Chauth Puja Mantra 2025 : पूजा मंत्र और विधि

Karwa Chauth Puja Mantra 2025

Karwa Chauth Puja Mantra 2025 : करवा चौथ का त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। वर्ष 2025 में करवा चौथ शुक्रवार, 10 अक्टूबर को मनाया जाएगा। चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से प्रारंभ होकर 10 अक्टूबर को शाम 7:38 बजे तक रहेगी। व्रत का समय सुबह 6:19 बजे से रात्रि 8:13 बजे तक है, जबकि पूजा मुहूर्त दिल्ली में शाम 5:57 बजे से 7:11 बजे तक शुभ माना गया है।

Karwa Chauth Puja Mantra 2025 : पूजा के मुख्य मंत्र

करवा चौथ पूजा के दौरान विभिन्न देवी-देवताओं की आराधना की जाती है, जैसे मां पार्वती, भगवान शिव, गणेश जी और कार्तिकेय। नीचे दिए गए मंत्रों का जाप मन से करें, इससे व्रत का फल अवश्य प्राप्त होगा।

संकल्प मंत्र (सुबह स्नान के बाद व्रत संकल्प लेते समय) 

मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये। अर्थ: मैं अपने पति, पुत्र-पौत्रों की सुख-समृद्धि और स्थायी श्री के लिए करवा चतुर्थी का व्रत रखूंगी।

पूजा मंत्र (मुख्य पूजा के दौरान मां पार्वती को अर्पित करते समय)

नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्। प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥ अर्थ: हे शिव की प्रिय! भक्तिपूर्ण नारियों को सौभाग्य, पुत्र प्राप्ति और शुभ फल प्रदान करें।

Karwa Chauth Puja Mantra 2025
Karwa Chauth Puja Mantra 2025

करवा दान मंत्र (करवा दान देते समय)

करकं क्षीरसम्पूर्णं तोयपूर्णमथापि वा। ददामि रत्नसंयुक्तं चिरंजीवतु मे पतिः॥ अर्थ: मैं दूध या जल से भरा यह करवा, रत्नों सहित दान करती हूं, मेरा पति चिरंजीवी हो।

Also Read This : Karwa Chauth 2025 Skin Care Tips : आसान घरेलू उपायों से पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा

पूजा की सामग्री में करवा मिट्टी का घड़ा, सिंदूर, चूड़ियां, मिठाई, फल और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं शामिल करें। कथा सुनें और चंद्रमा दर्शन के बाद व्रत खोलें। इस करवा चौथ पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! पति-पत्नी का बंधन और मजबूत हो। जय माता दी!

Nimmi Chaudhary

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Bhool bhulaiyaa 3 Teaser and Trailer सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) महिलाओं को प्रगति के मार्ग पर लाने वाली एक मजबूत सोच