Inflation Rate Increased In February : भारत में महंगाई को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है, सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी 2026 में महंगाई दर बढ़कर लगभग 3. 21% हो गई है, यह आंकड़ा पिछले महीने की तुलना में थोड़ा अधिक है! महंगाई दर बढ़ने का सीधा असर आम लोगों के रोजमर्रा के खर्चो पर पड़ता है, क्योंकि जब महंगाई बढ़ती है तो खाने पीने की चीजे, ईंधन और अन्य जरूरी सामानों की कीमतें बढ़ने लगती है!
क्या होती हैं रिटेल महंगाई?(CPI)
रिटेल महंगाई को Consumer Price Index(CPI) के आधार पर मापा जाता है! इसमें आम लोगों द्वारा खरीदे जाने वाले सामान और सेवाओं की कीमतों का हिसाब लगाया जाता है! इसमें खाद्य पदार्थ,कपड़े,ईंधन दवाइयां शिक्षा और अन्य आवश्यक चीज शामिल होती हैं!

CPI यह दिखाता है कि बाजार में जरूरी चीजे पहले की तुलना में कितनी महंगी या सस्ती हुई हैं, सरकार और आर्थिक संस्थान CPI के आंकड़ों का इस्तेमाल यह समझने के लिए करते हैं की आम लोगों की जीवन यापन लागत बढ़ रही है या फिर कम हो रही है! इसलिए इन आंकड़ों पर सरकार और Reserve Bank Of India दोनों की करीबी नजर रहती है, ताकि जरूरत पड़ने पर आर्थिक नीतियों में परिवर्तन किया जा सके!
खाद्य पदार्थो की कीमतों पर बड़ा असर
महंगाई दर बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण खाने पीने की चीजों में बदलाव माना जा रहा है! सब्जियां अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है! जब इन चीजों की कीमतें पड़ती है तो इसका सीधा असर महंगाई दर पर पड़ता है, क्योंकि आम लोग इन चीजों का रोज इस्तेमाल करते हैं
Inflation Rate Increased In February : अभी RBI के लक्ष्य के अंदर
हालांकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी Reserve Bank Of India के लक्ष्य के भीतर है! RBI ने महंगाई को नियंत्रित रखने के लिए एक समय तय की हुई है! अगर महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तो RBI ब्याज दरों में परिवर्तन कर सकता है ताकि अर्थव्यवस्था को संतुलित रखा जा सके!

भविष्य में महंगाई की स्थिति
आर्थिक विशेषज्ञयो की माने तो आने वाले महंगाई दर कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर होंगे ! सबसे ज्यादा असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों पर हो सकता है! अगर वैश्विक स्तर पर तेल के दाम बढ़ते हैं, तो इसका असर परिवहन लागत पर पड़ेगा और धीरे-धीरे खाद्य पदार्थ व अन्य जरूरी सामान की कीमते भी बढ़ने लगती है! इससे महंगाई दर में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है!
इसके अलावा मौसम की स्थिति भी महंगाई को प्रभावित करती है, बारिश सामान्य रहती है और फसलों का उत्पादन अच्छा होता है, तो बाजार में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति बढ़ती है और कीमतें स्थिर रहती है ! लेकिन यदि सूखा या बाढ़ जैसी प्राकृतिक स्थिति आती है तो फसल उत्पादन प्रभावित होता हैं खाद्य पदार्थों की कीमत बढ़ सकती है और महंगाई दर ऊपर जा सकती!
Also Read This : Gas Cylinder Booking में बड़ा परिवर्तन : अब बुकिंग के लिए 25 दिन का इंतजार
Reserve Bank Of India लगातार आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए रखती है, ताकि जरूरत पड़ने पर समय रहते नीतियों में बदलाव करके महंगाई को नियंत्रित किया जा सके!
Written by :- Tanya Singh
View this post on Instagram
