Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कंट्रोल रूम-एम.सी.एम.सी. कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया

AVS POST Bureau • 19 मार्च 2024, 6:53 PM • 1 मिनट पठन
शेयर करें:
Loksabha Election 2024: जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कंट्रोल रूम-एम.सी.एम.सी. कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया

Loksabha Election 2024:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से आज जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम मनीष कुमार वर्मा ने लोकसभा चुनाव को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए जा रहे कंट्रोल रूम एवं मीडिया प्रमाणन एवं निगरानी समिति (एम.सी.एम.सी.) कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कंट्रोल रूम एवं एम.सी.एम.सी. कार्यालय के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि कंट्रोल रूम एवं एम.सी.एम.सी. कार्यालय में सभी व्यवस्थाएं निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप समय रहते पूर्ण करा ली जाए। साथ ही निर्देश दिए कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन हेतु बनाए गए कंट्रोल रूम एवं एम.सी.एम.सी. कार्यालय में जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वह सभी समय से कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, डिप्टी कलेक्टर चारुल यादव, उप जिलाधिकारी दादरी न्यायिक अनुज नेहरा, जिला खान अधिकारी रंजीत निर्मल तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल Loksabha Election 2024

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल

Modi Cabinet 3.0:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने उम्मीद से कम 240 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें पीछे रह गई। राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि इस स्थिति में सहयोगी दलों का प्रभाव बढ़ेगा और वे दबाव बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]

AVS POST Bureau
10 जून 2024 3 मिनट
Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास Loksabha Election 2024

Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास

#Loksabha Election Result 2024नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने […]

AVS POST Bureau
4 जून 2024 1 मिनट
Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

Loksabha Election 2024: एपी पाठक, जो पहले एक वरिष्ठ नौकरशाह थे और अब भाजपा के नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक हैं, इन दिनों चंपारण के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के समर्थन में जनसंपर्क […]

AVS POST Bureau
18 मई 2024 5 मिनट
Loksabha Election 2024:  नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग

जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों […]

AVS POST Bureau
26 अप्रैल 2024 2 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)