View this post on Instagram
Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन 4 मार्च को हुई एक गंभीर मारपीट और हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन ने अब तक की बड़ी कार्यवाही की है! मामूली झगड़े से शुरू हुआ यह मामला बाद में हिंसक रूप ले गया जिसमे एक युवक तरुण (उम्र 26) की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया!
कैसे भड़की झगड़े की चिंगारी?
होली के दिन उत्तम नगर के JJ कॉलोनी में एक छोटी बच्ची के द्वारा पानी का गुब्बारा फेके जाने से शुरू हुआ मामला , पानी पड़ने पर एक महिला नाराज हुई और बात बढ़ गई! पहले बहस, फिर हाथापाई और अंत में तरुण की पीट पीट कर हत्या कर दी गई!
पुलिस द्वारा बताया गया कि यह झगड़ा महज पानी के गुब्बारे से नहीं, बल्कि पिछले कई सालों से चली आ रही पारिवारिक और रंजिश जैसी लड़ाई की वजह से भड़क गया था !

Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : जांच में सख़्ती – कई गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने मामले की जांच को तेजी से जारी रखा और अभी तक कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है :
अब तक कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें कुछ महिलाएं और दो नाबालिक शामिल है, जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें सायरा (उर्फ़ काली ) सरिफान, सलमा सहित कई पुरुष आरोपी शामिल हैं! इसमें पुलिस और कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बयान दिया है कि किसी को भी कानून के अंतर्गत नहीं छोड़ा जाएगा,और दोषियो को सख्त सजा मिलेगी!
इलाके में सुरक्षा स्थिति और माहौल
Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : दिल्ली के उत्तमनगर इलाके में हालत अभी भी तनावपूर्ण बने हुए हैं, पुलिस ने पूरे इलाके में सख्त सुरक्षा प्रबंध किये हैं! स्थानीय पुलिस ने गस्त तेज कर दी हैं! साथ ही,पुलिस और नगर निगम ने अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है, जिससे इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सके!
पुलिस ने हत्या के अलावा FIR में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, न्याययिक पूछताछ और साक्ष्य एकत्र करने के लिए पुलिस आरोपियों को विरासत में लेकर पूछताछ कर रही है!

बुलडोजर और प्रशासनिक कार्रवाई
- भारी पुलिस और RAF ( Rapid Action Force) की तैनाती के बीच बुलडोजर कारवाही की गई, दिल्ली नगर निगम ( MCD) ने आरोपी से जुड़े एक घर के “ अवैध हिस्से “को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया!
- यह कारवाही उन घरों पर की गई हैं, जो सड़क, नालियों या फिर सार्वजनिक जगहों पर अवैध तरीके से बने थे! स्थानीय लोगो और मीडिया कर्मियों के अनुसार, बुलडोजर से कई तीन -मंजिला और अर्धनिर्मित भवनो को हटाया गया!
Also Read This : India IT Rules Social Media और Deepfake विवाद : लोकतंत्र बनाम इंटरनेट आज़ादी
Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : उत्तमनगर हत्या मामले में प्रशासन और पुलिस द्वारा की गई बुलडोजर और अन्य कारवाही स्पष्ट रूप से यह सन्देश देती हैं की कानून का उलंघन बर्दास्त नहीं किया जाएगा! कुछ पड़ोसियों ने प्रशासन की कार्यवाही का समर्थन किया और कहा की यह शांति बहाल करने और भविष्य में हिंसा रोकने के लिए जरूरी कदम हैं!
Written by :- Tanya Singh
