Viral Videos

Son files case against mother: 20 साल के बेटे ने अपनी मां को केस में फंसाया, वजह जानकर आपका सिर चकरा जाएगा!

AVS POST Bureau • 1 अक्टूबर 2024, 7:52 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
Son files case against mother: 20 साल के बेटे ने अपनी मां को केस में फंसाया, वजह जानकर आपका सिर चकरा जाएगा!

ताइवानी युवक ने मां पर बिना अनुमति के ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स कलेक्शन कूड़े में फेंकने का लगाया आरोप, कोर्ट ने किया जुर्माना

Son files case against mother: ताइवान के चियाई शहर से एक बेहद अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां 20 वर्षीय बेटे ने अपनी बुजुर्ग मां के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई। मां का गुनाह था कि उसने बेटे के ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स कलेक्शन को बिना उसकी इजाजत के कूड़े में फेंक दिया। इस मामले ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर हलचल मचाई, बल्कि बेटे की सख्त नाराजगी के चलते सुलह का कोई रास्ता भी नहीं निकला।

पुलिस को बुलाया और मां को कोर्ट में घसीटा

रिपोर्ट के मुताबिक, 64 वर्षीय महिला ने अपने बेटे के कॉमिक्स कलेक्शन को घर में नमी और जगह की कमी के कारण कूड़े में फेंक दिया। जब बेटा घर लौटा और अपने कॉमिक्स कलेक्शन के गायब होने का पता चला, तो उसने तुरंत अपनी मां से सवाल किया। जवाब में मां ने बताया कि उसने कॉमिक्स को कूड़े में फेंक दिया है। यह सुनते ही बेटे का गुस्सा फूट पड़ा और उसने तुरंत पुलिस बुला ली।

कोर्ट में बेटे ने रखे अपने तर्क

मामला यहीं नहीं रुका। बेटे ने अपनी मां पर बिना अनुमति के उसकी निजी संपत्ति को नष्ट करने का आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। युवक का कहना था कि ‘अटैक ऑन टाइटन’ कॉमिक्स का पूरा कलेक्शन अब दुर्लभ है, और इसके कई संस्करण अब प्रिंट में उपलब्ध नहीं हैं। इस वजह से इसे एक कलेक्टर की अमूल्य वस्तु माना जाता है।

सुलह से इंकार, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

कोर्ट में सुनवाई के दौरान युवक की मां ने कहा कि कॉमिक्स में नमी आ गई थी और वह घर में काफी जगह ले रही थी, इसलिए उसने इसे फेंकना सही समझा। महिला ने बेटे से सुलह करने की भी कोशिश की, लेकिन बेटा अपनी नाराजगी से पीछे नहीं हटा। अंततः कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए महिला पर 5,000 ताइवानी डॉलर (करीब 13,200 रुपये) का जुर्माना लगाया और कहा कि बेटे के संपत्ति अधिकारों का सम्मान न करना अनुचित था।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

इस घटना ने ताइवान और सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोरी। कॉमिक्स के प्रति बेटे की दीवानगी और मां-बेटे के इस कानूनी विवाद ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Lashkar-e-taiba water force training video : 26/11 जैसे समुद्री हमले की फिराक में पाकिस्तान? Viral Videos

Lashkar-e-taiba water force training video : 26/11 जैसे समुद्री हमले की फिराक में पाकिस्तान?

Lashkar-e-taiba water force training video : पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) एक बार फिर भारत के खिलाफ बड़ी साजिश रचता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लश्कर की सो कॉल्ड ‘वॉटर फोर्स’ की हकीकत उजागर कर दी है। यह वीडियो लश्कर के मुखौटा संगठन पाकिस्तान मार्काज़ी […]

Nimmi Chaudhary
20 जनवरी 2026 3 मिनट
Shantabai and Nivrutti Shinde : जब सच्चा प्यार किसी गहने से कहीं ज़्यादा चमका, वायरल प्रेम कथा जिसने करोड़ों दिलों को छू लिया Viral Videos

Shantabai and Nivrutti Shinde : जब सच्चा प्यार किसी गहने से कहीं ज़्यादा चमका, वायरल प्रेम कथा जिसने करोड़ों दिलों को छू लिया

Shantabai and Nivrutti Shinde : प्रेम की कहानियाँ अक्सर हमें यह सिखाती हैं कि सच्चा प्यार सादगी और समर्पण में बसता है। जून 2025 में, महाराष्ट्र के जालना जिले के अंभोरा जाहागीर गाँव के एक बुजुर्ग दंपति, Shantabai and Nivrutti Shinde की कहानी ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया। यह कहानी न केवल उनके […]

Nimmi Chaudhary
21 जून 2025 3 मिनट
चक्रवाती तूफान फेन्गल(Cyclone Fengal) के बीच चेन्नई में इंडिगो(Indigo) फ्लाइट की लैंडिंग में संघर्ष: वायरल वीडियो ने दिखाया ड्रामा Viral Videos

चक्रवाती तूफान फेन्गल(Cyclone Fengal) के बीच चेन्नई में इंडिगो(Indigo) फ्लाइट की लैंडिंग में संघर्ष: वायरल वीडियो ने दिखाया ड्रामा

यदि आपने चेन्नई हवाईअड्डे पर इंडिगो(Indigo) की एक उड़ान का वीडियो देखा है, जिसमें विमान तूफान फेन्गल (Cyclone Fengal) के लैंडफॉल से पहले लैंड करने में संघर्ष कर रहा है, तो यह स्थिति दर्शाती है जहाँ विमान तूफान से संबंधित हलचल या तेज़ हवाओं का सामना कर रहा था। तूफान वायु यातायात को गंभीर रूप […]

Nimmi Chaudhary
2 दिसंबर 2024 2 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)