Mahakumbh : 1.42 करोड़ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, पर लौटना हुआ मुश्किल
Mahakumbh मेले में भारी जाम, श्रद्धालु परेशान रविवार को Mahakumbh मेले के रास्तो पर किलोमीटरों लंबा भीषण जाम देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से अपील की कि फंसे हुए श्रद्धालुओं के लिए इमरजेंसी व्यवस्था की जाए। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को […]
Nimmi Chaudhary
प्रकाशित: सोमवार, 10 फरवरी 2025 | 11:47 AM
पठन समय: 5 मिनट
शेयर करें:
Mahakumbh मेले में भारी जाम, श्रद्धालु परेशान
रविवार को Mahakumbh मेले के रास्तो पर किलोमीटरों लंबा भीषण जाम देखा गया, जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से अपील की कि फंसे हुए श्रद्धालुओं के लिए इमरजेंसी व्यवस्था की जाए।
प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को स्टेशन के बाहर बहुत ही ज्यादा भीड़ के कारण बंद कर दिया गया। मेले प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार शाम 6 बजे तक 1.42 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया। अब तक कुल 42 crore से अधिक श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
ट्रैफिक जाम को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए कहा, “प्रयागराज mahakumbh में फंसे करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए तुरंत इमरजेंसी व्यवस्थाएँ की जानी चाहिए। हर जगह जाम में फंसे भूखे-प्यासे, परेशान और थके हुए तीर्थयात्रियों को मानवीय दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। क्या आम श्रद्धालु इंसान नहीं है?”
उन्होंने आगे लिखा,
“लखनऊ से प्रयागराज की ओर प्रवेश करने से 30 किमी पहले नवाबगंज में जाम, रीवा रोड से 16 km पहले गौहनिया में जाम, वाराणसी की ओर 12 से 15 km लंबा जाम और ट्रेन के इंजन तक भीड़ घुसने की खबरें हर जगह प्रकाशित हो रही हैं। सामान्य जीवन कठिन हो गया है।”
Mahakumbh
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,
“उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है। यह केवल अहंकार से भरे झूठे विज्ञापनों में दिखती है, लेकिन जमीनी स्तर पर पूरी तरह गायब है।”
उन्होंने एक अन्य पोस्ट में मध्यप्रदेश का एक वीडियो साझा किया, जिसमें पुलिसकर्मी लोगों से कह रहे हैं कि भारी भीड़ के कारण प्रयागराज की ओर यात्रा न करें। इस पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, “दोनों तरफ ‘BJP सरकार’ है। एक कहती है mahakumbh में आइए, दूसरी कहती है मत आइए।”
रायबरेली से आए राम कृपाल ने बताया कि वह लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर फाफामऊ के पास 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे। किसी तरह उन्होंने अपनी गाड़ी बेला कछार में पार्क की और वहां से संगम घाट तक पैदल जाने को मजबूर हुए।
Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]
एडीसीपी (ट्रैफिक) कुलदीप सिंह ने कहा, “वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और यात्री mahakumh मेला क्षेत्र के जितना संभव हो सके करीब जाना चाहते हैं, जिससे लंबा जाम लग रहा है।”
उन्होंने बताया कि अभी भीड़ लगभग उतनी ही है जितनी ‘मौनी अमावस्या’ के दिन थी। “दूरस्थ पार्किंग 50% भर चुकी है। पास की पार्किंग छोटी है, जबकि दूर की पार्किंग बड़ी है। पिछले कुंभ (2019) में सामान्य दिनों में इतनी भीड़ नहीं थी, लेकिन इस बार सामान्य दिनों में भी जबरदस्त भीड़ आ रही है। अगले कुछ दिनों तक भीड़ में कोई कमी नहीं दिख रही।”
Mahakumbh
रेलवे की विशेष व्यवस्था
इस बीच, सीनियर डिविशनल कमर्शियल मैनेजर (उत्तर रेलवे), लखनऊ, कुलदीप तिवारी ने कहा, “प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ के कारण यात्रियों को बाहर निकलने में कठिनाई हो रही थी। इसलिए, भारी भीड़ को देखते हुए स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया।”
वहीं, उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रयागराज जंक्शन पर एकल दिशा यातायात प्रणाली लागू की है। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर अमित मालवीय ने बताया कि, “यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए केवल शहर की ओर से एंट्री दिया जाएगा और निकासी केवल सिविल लाइंस की ओर से होगी।”
इसके अलावा, बिना रिजर्व्ड टिकट वाले यात्रियों को विशेष मार्गों से प्रवेश दिया जाएगा, जहाँ अनरिसर्वड टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग की सुविधा होगी। रिजर्व्ड टिकट वाले यात्रियों को केवल गेट नंबर 5 से एंट्री मिलेगा और ट्रेन के आगमन से केवल आधे घंटे पहले ही उन्हें प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति दी जाएगी।
उत्तर प्रदेश में Har Ghar Tiranga Abhiyan की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई । चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी […]
Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच को नई दिशा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ कहा है […]
UP Vidhanmandal Third Session3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को कई अहम विधायी और प्रशासनिक प्रस्तावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार इस दौरान अनुपूरक बजट, अध्यादेशों के स्थान पर लाए जाने वाले विधेयक और अन्य जरूरी कार्य सदन के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही संभल हिंसा […]
Nimmi Chaudhary
22 जुलाई 20266 मिनट
बिहार
Bankipur Exit Poll Result : प्रशांत किशोर नंबर वन, BJP और RJD में कौन है सेकंड?