International

DeepSeek का असर: अमेरिकी AI Industry पर मंडरा रहा संकट ? शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट

Nimmi Chaudhary • 28 जनवरी 2025, 12:11 PM • 4 मिनट पठन
शेयर करें:
DeepSeek का असर: अमेरिकी AI Industry पर मंडरा रहा संकट ? शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट

DeepSeek Shares

सोमवार को US टेक्नोलॉजी  शेयरों में भारी गिरावट देखी गई, जब चीनी AI स्टार्टअप DeepSeek ने अमेरिका के इसपे सवाल खड़े कर दिए। इस कारण Nvidia सहित कई चिप कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। Nvidia के शेयर शुरुआती कारोबार में 15% से अधिक गिर गए, जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ।

DeepSeek क्या है?

DeepSeek की स्थापना 2023 में Liang Wenfeng ने की थी, जो एक AI-Based क्वांट हेज फंड High-Flyer के प्रमुख हैं।
DeepSeek एक ओपन-सोर्स AI मॉडल विकसित करता है, जिसका मतलब है कि कोई भी Developers   इसके सॉफ़्टवेयर को देख, समझ और सुधार सकता है।
इसका मोबाइल ऐप जनवरी की शुरुआत में लॉन्च होने के बाद iPhone डाउनलोड चार्ट में टॉप पर पहुंच गया।
DeepSeek का AI मॉडल अन्य चैटबॉट्स (जैसे OpenAI के ChatGPT) से इस मामले में अलग है कि यह जवाब देने से पहले अपने लॉजिक को क्लीन तरीके  से पेश करता है।
कंपनी का दावा है कि इसका R1 मॉडल OpenAI के नवीनतम मॉडल के बराबर प्रदर्शन करता है, और उसने AI Developers को इस पर चैटबॉट बनाने की अनुमति भी दी है।

DeepSeek,
DeepSeek,

Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट

Nvidia के शेयरों में सोमवार को 16.8% की गिरावट आई और यह $142.62 से घटकर $118.556 पर आ गया (1:23 PM EST तक)। बीते दो कारोबारी सत्रों में कंपनी के शेयरों में 21% की गिरावट आई, जिससे Nvidia का बाजार capitalization $1.5 ट्रिलियन तक कम हो गया।
फ्रैंकफर्ट में Nvidia के शेयर 12.53% नीचे कारोबार कर रहे थे। बीते दो सालो में कंपनी के शेयर $20 से बढ़कर $140 से अधिक हो गए थे, लेकिन सोमवार को अचानक भारी गिरावट देखने को मिली।

DeepSeek के कारण Nvidia को झटका

DeepSeek, जो हाल ही में लॉन्च हुआ एक ओपन-सोर्स AI मॉडल है, को OpenAI और Meta Platforms के competitive के रूप में देखा जा रहा है।
DeepSeek के नए मॉडल DeepSeek V3 को बनाने में सिर्फ $5.6 मिलियन का खर्च आया, जो अमेरिकी टेक कंपनियों की तुलना में बेहद कम है।
इसका मोबाइल ऐप लॉन्च के बाद Apple Inc. के ऐप स्टोर में टॉप पर पहुंच गया। DeepSeek की खासियत यह है कि यह कम डेटा और कम लागत में काम करता है, जिससे यह Nvidia और अन्य अमेरिकी AI कंपनियों के लिए खतरा बन सकता है।

अमेरिकी स्टॉक मार्केट में गिरावट

सोमवार को वॉल स्ट्रीट के प्रमुख शेयरों में भारी गिरावट आई, जब चीन की DeepSeek ने अमेरिकी AI बाजार को चुनौती दी।

  • S&P 500 Index सुबह 1.6% नीचे था, जो एक महीने में सबसे खराब गिरावट रही।
  • Nasdaq कंपोजिट 4% गिरा, जिससे AI आधारित शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।
  • Nvidia 17% गिर गया, जिससे Nasdaq को भारी नुकसान हुआ।
  • CBOE Volatility Index (VIX), जिसे “वॉल स्ट्रीट का डर गेज” कहा जाता है, 27% उछलकर 20 दिसंबर के बाद के हाई स्तर पर पहुंच गया।
CBOE Volatility Index (VIX)
CBOE Volatility Index (VIX)

हालांकि, AI से अलग अन्य इंड्रस्टीज के DeepSeek शेयरों पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। Dow Jones Industrial Average सिर्फ 65 अंक (0.1%) नीचे था, क्योंकि इसमें टेक शेयरों की हिस्सेदारी कम है।

Also Read This: Budget 2025 की तारीख और समय: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट

Nasdaq पर टेक कंपनियों का दबाव

Nasdaq कंपोजिट सोमवार को 4% गिर गया, जिसमें मुख्य रूप से Nvidia के 17% गिरने का प्रभाव रहा।
Microsoft , Meta  और Apple  इस सप्ताह अपने quarter financial नतीजे जारी करेंगे, जिससे बाजार की instability और बढ़ सकती है।

Investors  के लिए चेतावनी

ऊपर दी गई जानकारी एनालिस्ट  और ब्रोकिंग कंपनियों की राय पर आधारित है।
हम investors  को सलाह देते हैं कि वे invest  करने से पहले certified expert से सलाह ले।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Indian Passport Citizenship Proof : पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं,भारतीय पहचान और दस्तावेजों को लेकर क्या है कानूनी स्थिति International

Indian Passport Citizenship Proof : पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं,भारतीय पहचान और दस्तावेजों को लेकर क्या है कानूनी स्थिति

Indian Passport Citizenship Proof : भारत में अक्सर यह सवाल उठता है कि अगर आधार मान्य नहीं है, पासपोर्ट को नागरिकता का प्रमाण नहीं माना जाता, तो फिर किसी व्यक्ति की भारतीय पहचान या नागरिकता का सबूत क्या है? इस मुद्दे पर हालिया सरकारी स्पष्टीकरण ने एक बार फिर दस्तावेजों की कानूनी भूमिका को चर्चा […]

Nimmi Chaudhary
26 जून 2026 6 मिनट
Nuclear Umbrella : चीन-रूस के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका-जापान ने मजबूत किया न्यूक्लियर अंब्रेला, जानिए क्या है नई रणनीति International

Nuclear Umbrella : चीन-रूस के बढ़ते खतरे के बीच अमेरिका-जापान ने मजबूत किया न्यूक्लियर अंब्रेला, जानिए क्या है नई रणनीति

Nuclear Umbrella : अमेरिका और जापान ने चीन की बढ़ती परमाणु क्षमता, रूस की आक्रामक नीतियों और उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षणों के खतरे के बीच अपनी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने का फैसला किया है। दोनों देशों ने जापान पर अमेरिकी Nuclear Umbrella को अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनाने पर सहमति जताई है। […]

Nimmi Chaudhary
10 जून 2026 6 मिनट
PoK protests : PoK से बलूचिस्तान तक, मुनीर आर्मी पर मानवाधिकार उल्लंघन और दमन के गंभीर आरोप International

PoK protests : PoK से बलूचिस्तान तक, मुनीर आर्मी पर मानवाधिकार उल्लंघन और दमन के गंभीर आरोप

PoK protests, बलूचिस्तान और वजीरिस्तान में पाकिस्तानी सेना की कार्रवाइयों को लेकर मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों और मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि विरोध प्रदर्शनों पर बल प्रयोग, नागरिकों की मौत, जबरन गायब किए जाने और सैन्य दमन जैसी घटनाओं ने इन क्षेत्रों में असंतोष बढ़ाया है। आलोचकों […]

Nimmi Chaudhary
10 जून 2026 6 मिनट
Hormuz Strait tension : ट्रंप के आदेश के बाद ईरान के 3 ठिकानों पर अमेरिकी हमले, बंदर अब्बास में धमाकों की गूंज International

Hormuz Strait tension : ट्रंप के आदेश के बाद ईरान के 3 ठिकानों पर अमेरिकी हमले, बंदर अब्बास में धमाकों की गूंज

Hormuz Strait tension अमेरिका ने ईरान के 3 ठिकानों (बंदर अब्बास क्षेत्र समेत) पर हमला किया, जिसके बाद इलाके में धमाके हुए और सुरक्षा हाई अलर्ट पर है। ट्रंप ने इसे हालिया घटनाओं का जवाबी हमला बताया। ईरान ने हमलों की पुष्टि की है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का अहम रास्ता है, इसलिए […]

Nimmi Chaudhary
10 जून 2026 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)