Entertainment

अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स ने दो फ़िल्मों के लिए मिलाया हाथ

Nimmi Chaudhary • 30 जनवरी 2025, 5:29 PM • 2 मिनट पठन
शेयर करें:
अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स ने दो फ़िल्मों के लिए मिलाया हाथ

अप्लॉज Entertainment और कबीर खान फ़िल्म्स

इंडिया के लीडिंग कंटेंट स्टूडियोज में से एक अप्लॉज Entertainment, जिसे ब्लैक वारंट, स्कैम, क्रिमिनल जस्टिस, तनाव, अनदेखी जैसे कामयाब शो के लिए जाना जाता है, ने अब बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर कबीर खान के साथ मिलाया है। ये दो दिग्गज मिलकर सिनेमा की दुनिया में दो नई धमाकेदार कहानियां लेकर आ रहे है। आपको बता दें, कबीर खान एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, 83, और चंदू चैंपियन जैसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दर्शकों का दिल पहले ही जीत चुके हैं।

अब कबीर खान और अप्लॉज Entertainment एक साथ मिलकर दो फिल्में को-प्रोड्यूस करने जा रहे है। इस सहयोग में कबीर खान की एक अहम भूमिका होगी। यह साझेदारी कबीर के सिनेमाई विजन को अप्लॉज एंटरटेनमेंट की शानदार कहानियों के प्रति कमिटमेंट के साथ जोड़ती है, जो आज के दर्शकों के साथ गहराई से जुड़ने के साथ-साथ एंटरटेनिंग होने का भी वादा करती हैं।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

अप्लॉज Entertainment और कबीर खान की साझेदारी से थिएट्रिकल सिनेमा में बड़ा कदम

इस साझेदारी के साथ अप्लॉज़ Entertainment ने थिएट्रिकल फिल्मों के जीवंत स्पेस में एक अहम कदम उठाया है और कबीर खान के लीडरशिप में दो बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ दर्शकों को सिनेमाई प्रतिभा का मजा मिलेगा।

Applause Entertainment and Kabir Khan Films
Applause Entertainment and Kabir Khan Films

इस सहयोग पर बात करते हुए अप्लॉज Entertainment के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा, “कबीर के साथ हमारी साझेदारी स्टोरी टेलिंग के लिए हमारे आपसी प्यार से प्रेरित है। अप्लॉज में, हमारा विज़न दमदार क्रिएटिव लोगों के साथ मिलकर ऐसी कहानियां बताना है जो यूनीक, विशिष्ट और पॉपुलर हों, और सार्थक तरीकों से दर्शकों के साथ जुड़ती हों। हम कबीर के साथ आने वाले एक्साइटिंग वक्त का इंतजार कर रहे हैं।”

Also Read This: Shreya Ghosal a Huge Sensation : A Journey Through Her Upcoming Concerts and Songs in 2025

वहीं फिल्ममेकर कबीर खान ने कहा, “अप्लॉज के साथ यह सहयोग एक नैचुरल फिट है क्योंकि हम दोनों ऐसी कहानियों के लिए जुनूनी हैं जो लोगों के दिलों में गूंजती हैं। इस साझेदारी की खूबसूरती रचनात्मक स्वतंत्रता में बसी है, और मैं समीर और उनकी अविश्वसनीय टीम के साथ इस रोमांचक सफर पर निकलने के लिए रोमांचित हूं।”

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Panchayat Season 5 Release Date आखिरकार सामने आ गई है और फुलेरा के दीवानों के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। Entertainment

Panchayat Season 5 Release Date आखिरकार सामने आ गई है और फुलेरा के दीवानों के लिए ये खबर किसी तोहफे से कम नहीं है।

Panchayat Season 5 Release Date : जब भी ‘पंचायत’ का नाम आता है, तो मन में एक अलग ही सुकून और हंसी-मजाक का माहौल बन जाता है। अभिषेक त्रिपाठी उर्फ सचिव जी, प्रधान जी, भैया जी और पूरे फुलेरा गांव की वो कहानियां जो दिल को छू जाती हैं। अब पांचवें सीजन का इंतजार खत्म […]

Nimmi Chaudhary
19 नवंबर 2026 3 मिनट
Ramayana Box office Collection Day 12 : रणबीर कपूर की फिल्म ने 1400 करोड़ पार किया, धुरंधर 2 का रिकॉर्ड भी खतरे में Entertainment

Ramayana Box office Collection Day 12 : रणबीर कपूर की फिल्म ने 1400 करोड़ पार किया, धुरंधर 2 का रिकॉर्ड भी खतरे में

Ramayana Box office Collection : रणबीर कपूर की रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रच दिया है। रिलीज के 12 दिन बाद भी फिल्म की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही। Ramayana Collection Day 12 के आंकड़े सामने आने के बाद साफ हो गया है कि यह फिल्म सिर्फ हिट नहीं, […]

Nimmi Chaudhary
17 नवंबर 2026 3 मिनट
Drishyam The Conclusion : Drishyam में 2 अक्टूबर नहीं, 23 जुलाई की रात क्यों है खास? जानिए इस तारीख का रहस्य Entertainment

Drishyam The Conclusion : Drishyam में 2 अक्टूबर नहीं, 23 जुलाई की रात क्यों है खास? जानिए इस तारीख का रहस्य

Drishyam the conclusion : Drishyam में 23 जुलाई की रात क्यों है खास? फिल्म दृश्यम की कहानी में 2 अक्टूबर की तारीख जितनी चर्चित रही है, उतनी ही अहम एक और रात भी है—23 जुलाई। यही वह रात थी जब विजय सलगांवकर और उसके परिवार की जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसने पूरी कहानी की […]

Nimmi Chaudhary
4 अक्टूबर 2026 5 मिनट
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने अपील खारिज की, क्या फिर जेल जाएंगे अभिनेता? Entertainment

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case : दिल्ली हाई कोर्ट ने अपील खारिज की, क्या फिर जेल जाएंगे अभिनेता?

Actor Rajpal Yadav Cheque Bounce Case एक बार फिर सुर्खियों में है। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले में उनकी अपील खारिज करते हुए निचली अदालत की सजा को बरकरार रखा है। इस फैसले के बाद एक बार फिर यह सवाल उठने लगा है कि क्या अभिनेता को दोबारा जेल जाना पड़ सकता है। […]

Nimmi Chaudhary
11 जुलाई 2026 5 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)