Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की

AVS POST Bureau • 2 अप्रैल 2024, 9:20 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की

Loksabha Election 2024: निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान गलत सूचना के प्रसार को रोकने और चुनावी प्रक्रिया की सत्‍यनिष्‍ठा को बनाए रखने के लिए आज ‘मिथक बनाम वास्तविकता (मिथ वर्सेस रियलिटी) रजिस्टर’ लॉन्च किया है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री राजीव कुमार ने निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार और श्री सुखबीर सिंह संधू के साथ आज निर्वाचन सदन, नई दिल्ली में इसका शुभारंभ किया। ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (https://mythvsreality.eci.gov.in/) के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध है। रजिस्टर के तथ्यात्मक मैट्रिक्स को नवीनतम सटीक और सत्‍यापित जानकारी व प्रश्‍नोत्‍तरी को शामिल करने के लिए नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। ‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ की शुरुआत चुनाव प्रक्रिया को गलत सूचना से बचाने के लिए निर्वाचन आयोग के जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजीव कुमार ने आम चुनाव 2024 के लिए कार्यक्रम की घोषणा पर एक संवाददाता सम्‍मेलन के दौरान चुनावी सत्‍यनिष्‍ठा के लिए धन, बाहुबल और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के साथ-साथ गलत सूचना को एक चुनौती के रूप में पहचाना है। विश्व स्तर पर कई लोकतंत्रों में गलत सूचना और फर्जी खबरों का प्रसार बढ़ती चिंता का विषय है। इस देखते हुए निर्वाचन आयोग की अभिनव और सक्रिय पहल यह सुनिश्चित करने का एक प्रयास है कि मतदाताओं को चुनावी प्रक्रिया के दौरान सटीक और प्रामाणिक जानकारी मिल सके।

‘मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर’ चुनाव अवधि के दौरान प्रसारित मिथकों और गलत जानकारी को दूर करने के लिए व्‍यापक तथ्यात्मक जानकारी प्रदान करता है ताकि मतदाता को संपूर्ण जानकारी उपलब्‍ध हो और वह चुनाव संबंधी निर्णय ले सके। इसे उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रारूप में डिजाइन किया गया है जिसमें व्यापक रूप से ईवीएम/वीवीपीएटी, मतदाता सूची/मतदाता सेवाओं, चुनाव संचालन और अन्य के बारे में मिथकों एवं गलत सूचना के क्षेत्रों को शामिल किया गया है। यह रजिस्टर पहले से ही चुनाव से संबंधित फर्जी जानकारी, सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर प्रसारित संभावित मिथकों, महत्वपूर्ण विषयों पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न और सभी हितधारकों के लिए विभिन्न खंड के तहत संदर्भ सामग्री प्रदान करता है। रजिस्टर को नियमित आधार पर अपडेट किया जाएगा।

सभी हितधारकों को मिथक बनाम वास्तविकता रजिस्टर में दी गई जानकारी के साथ किसी भी चैनल के माध्यम से उनके द्वारा प्राप्त किसी भी संदिग्ध जानकारी को सत्यापित और पुष्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इस मंच का उपयोग जानकारी को सत्यापित करने, गलत सूचना के प्रसार को रोकने, मिथकों को दूर करने और आम चुनाव 2024 के दौरान प्रमुख मुद्दों के बारे में अवगत रहने के लिए किया जा सकता है। उपयोगकर्ता रजिस्टर से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी भी साझा कर सकते हैं।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल Loksabha Election 2024

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल

Modi Cabinet 3.0:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने उम्मीद से कम 240 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें पीछे रह गई। राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि इस स्थिति में सहयोगी दलों का प्रभाव बढ़ेगा और वे दबाव बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]

AVS POST Bureau
10 जून 2024 3 मिनट
Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास Loksabha Election 2024

Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास

#Loksabha Election Result 2024नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने […]

AVS POST Bureau
4 जून 2024 1 मिनट
Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

Loksabha Election 2024: एपी पाठक, जो पहले एक वरिष्ठ नौकरशाह थे और अब भाजपा के नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक हैं, इन दिनों चंपारण के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के समर्थन में जनसंपर्क […]

AVS POST Bureau
18 मई 2024 5 मिनट
Loksabha Election 2024:  नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग

जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों […]

AVS POST Bureau
26 अप्रैल 2024 2 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)