Loksabha Election 2024

Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास

AVS POST Bureau • 4 जून 2024, 5:32 PM • 1 मिनट पठन
शेयर करें:
Loksabha Election Result 2024: नोएडा की लोकसभा सीट पर डॉ. महेश शर्मा ने रचा नया इतिहास

#Loksabha Election Result 2024नोएडा (गौतमबुद्धनगर): उत्तर प्रदेश की नोएडा लोकसभा (गौतमबुद्धनगर) सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पांच लाख 55 हजार वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। यह जीत उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया डॉ. महेश शर्मा ने डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा की सीट पर जीत की हैट्रिक दर्ज की है, जिसमें उन्होंने अपने ही दो पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा है। 2014 में 2 लाख 80 हजार वोटों से और 2019 में 3 लाख 36 हजार 922 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। इस बार उनकी जीत का अंतर अब तक का सबसे बड़ा है।

नोएडा सीट का इतिहास वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में नोएडा (गौतमबुद्धनगर) सीट पहली बार अस्तित्व में आई थी। तब बसपा के सुरेन्द्र सिंह नागर 2 लाख 45 हजार 613 वोटों से जीते थे। 2009 से पहले यह सीट खुर्जा लोकसभा सीट के नाम से जानी जाती थी।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

चुनावी विश्लेषण चुनावी विश्लेषकों के अनुसार, इस बार की जीत एकतरफा रही है। भाजपा के डॉ. महेश शर्मा को छोड़कर बाकी सभी 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल Loksabha Election 2024

Modi Cabinet 3.0: ना दबाव काम आया ना ही है किसी तरह का अभाव, ऐसा है मोदी का नया मंत्रिमंडल

Modi Cabinet 3.0:लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में बीजेपी ने उम्मीद से कम 240 सीटों पर जीत हासिल की, जिससे वह बहुमत के आंकड़े 272 से 32 सीटें पीछे रह गई। राजनीतिक विश्लेषकों ने अनुमान लगाया था कि इस स्थिति में सहयोगी दलों का प्रभाव बढ़ेगा और वे दबाव बनाएंगे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का […]

AVS POST Bureau
10 जून 2024 3 मिनट
Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: एपी पाठक का चंपारण भ्रमण, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसंपर्क अभियान

Loksabha Election 2024: एपी पाठक, जो पहले एक वरिष्ठ नौकरशाह थे और अब भाजपा के नेता और बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक हैं, इन दिनों चंपारण के दौरे पर हैं। उनके इस दौरे का मुख्य उद्देश्य पश्चिम चंपारण और वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्रों के एनडीए प्रत्याशियों डॉ. संजय जायसवाल और सुनील कुमार के समर्थन में जनसंपर्क […]

AVS POST Bureau
18 मई 2024 5 मिनट
Loksabha Election 2024:  नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: नोएडा में मतदान संपन्न, लोकसभा क्षेत्र में कुल 53.30 प्रतिशत वोटिंग

जनपद में सकुशल संपन्न हुआ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 का मतदान। 13-गौतम बुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र में हुआ 53.30 प्रतिशत मतदान। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पत्नी संग अपने मताधिकार का किया प्रयोग। लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता कराई दर्ज। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन प्रक्रिया में लगे सभी अधिकारियों […]

AVS POST Bureau
26 अप्रैल 2024 2 मिनट
Loksabha Election 2024: 13 राज्य 89 सीट पर वोटिंग, आपका वोट ही आपकी ताकत है जरूर करें मतदान, AVS POST की अपील Loksabha Election 2024

Loksabha Election 2024: 13 राज्य 89 सीट पर वोटिंग, आपका वोट ही आपकी ताकत है जरूर करें मतदान, AVS POST की अपील

Loksabha Election 2024: 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण की वोटिंग होने जा रही है। इस चरण में 13 राज्यों में 89 सीटों के लिए मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी, जिसमें 102 सीटों के लिए मतदान हुआ था। Loksabha Election 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण […]

AVS POST Bureau
25 अप्रैल 2024 3 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)