नई दिल्ली। केरल में चल रहे रेल प्रोजेक्ट के विरोध में केरल कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को विजय चौक स्थित मीडिया लोन से संसद भवन तक तक पैदल मार्च करते हुए प्रदर्शन किया। शोर मचाते हुए संसद भवन की तरफ जाते देख पुलिस कर्मियों ने जब उन्हें रोका तब उनके बीच झड़प हो गई।
सुबह करीब साढ़े 10 बजे करीब 10-12 कांग्रेसी सांसद अपनी अपनी गाड़ियों से विजय चौक स्थित मीडिया लोन के पास वहां गाड़ियां खड़ी करने के बाद सभी प्रदर्शन करते हुए पैदल संसद भवन की तरफ जाने लगे। प्रदर्शनकारियों का पैदल संसद भवन की तरफ जाने की अनुमति नहीं है इसलिए उन्हें पुलिस कर्मियों ने रोक लिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के नेतृत्व में सांसद वहां जमा हुए थे। सांसद हिबी ईडन ने आरोप लगाया कि उन्हें एक पुलिस कर्मी ने थप्पड़ मारा। कई सांसदों ने पुलिस कर्मियों पर दुर्व्यवहार व हाथापाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कराने व दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। केरल कांगेस के अध्यक्ष के सुधाकरन ने मामले की निंदा की और दिल्ली पुलिस के दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

