बेंगलुरु: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को देश के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन 'गगनयान' को लेकर एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। इसरो ने महेंद्रगिरि में इसरो प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स (IPRC) में गगनयान सर्विस मॉड्यूल प्रोपल्शन सिस्टम का सफल परीक्षण किया है।
गगनयान मिशन के लिए क्या है इसके मायने?
यह लिक्विड इंजन अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में ले जाने और उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस इंजन के सफल टेस्ट से भारत की अंतरिक्ष यात्रा में सुरक्षा और निर्भरता काफी मजबूत होगी।



