Who is Dharmendra First Wife : बॉलीवुड के He-Man धर्मेंद्र का नाम लेते ही हमारे आंखों के सामने ‘शोले’ मूवी की यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन उनकी जिंदगी की असली हीरोइन कौन हैं? ये जाहिर है की हेमा मालिनी नहीं, बल्कि उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर। एक ऐसी औरत, जो लाइमलाइट से बहुत ही दूर रहीं, लेकिन परिवार की नींव बनी रहीं। आज हम बात करेंगे प्रकाश कौर की – उनकी जिंदगी की उन अनसुनी बातों की, जो बॉलीवुड की चकाचौंध के पीछे छिपी हैं। अगर आप धर्मेंद्र जी के फैन हैं, तो यह कहानी आपके लिए खास है।
Who is Dharmendra First Wife : प्रकाश कौर
Who is Dharmendra First Wife : प्रकाश कौर का जन्म 1 सितंबर 1935 को पंजाब के एक बहुत ही साधारण से परिवार में हुआ। आज उनकी उम्र लगभग 90 साल की है, लेकिन वे आज भी उतनी ही सादगी से जी रही हैं जितनी युवावस्था में थी। वे कभी फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से जुड़ी नहीं। एक हाउसवाइफ के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन परिवार को दे दिया। धर्मेंद्र के साथ उनकी शादी 1954 में हुई, जब उन दोनों की उम्र सिर्फ 19 साल की थी। यह एक अर्रेंज मैरिज थी, जो पंजाबी रीति-रिवाजों से हुआ था। उस समय धर्मेंद्र लुधियाना में एक सामान्य जीवन जी रहे थे, बॉलीवुड का सपना अभी बहुत दूर था।
शादी के बाद प्रकाश कौर ने 4 बच्चों को जन्म दिया – 2 बेटे सनी देओल और बॉबी देओल जो आज बॉलीवुड के बड़े सितारे हैं, और दो बेटियां अजीता कौर देओल और विजेता कौर देओल। जबकि बेटों ने इंडस्ट्री में नाम कमाया, बेटियां हमेशा मां की तरह ही पर्दे के पीछे रहीं। प्रकाश कौर की परवरिश ऐसी थी कि बच्चे हमेशा परिवार को प्रिऑरिटी देते रहे।

19 साल की उम्र में बंधा ब्याह : He-Man की शुरुआती जिंदग
Who is Dharmendra First Wife : आप खुद सोचिये – 19 साल की उम्र, कोई फिल्मी स्टारडम नहीं, बस एक साधारण शादी। धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर से शादी की, और फिर मुंबई की राह ली। प्रकाश ने कभी शिकायत नहीं की। वे पति के सपनों का साथी बनी रहीं। बॉलीवुड में एंट्री के बाद भी प्रकाश घर संभालती रहीं। लेकिन 1980 में जब धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की, तो प्रकाश की जिंदगी एक बहुत बड़ा तूफ़ान आया। मीडिया ने उन्हें ‘पीड़ित पत्नी’ का टैग दे दिया, लेकिन प्रकाश ने कभी सिर नहीं झुकाया।
उनकी सहनशीलता की मिसाल आज भी दी जाती है। वे आज भी महाराष्ट्र के खंडाला में उनका फार्महाउस है जहाँ वो धर्मेंद्र के साथ रहती हैं। अब उनकी उम्र ऐसे है की वे शांत जीवन जीना पसंद करती हैं। हेमा मालिनी मुंबई में रहती हैं, लेकिन परिवार के बंधन कभी कमजोर नहीं हुए। बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मां और पापा दोनों खंडाला में रहते हैं। वहां का सुकून उन्हें पसंद है।”



