Twisha Sharma Case ने एक बार फिर देश का ध्यान खींच लिया है। भोपाल पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका की पति समर्थ सिंह पर ₹10,000 का इनाम घोषित कर दिया है। समर्थ सिंह फिलहाल फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में तेजी से छापेमारी कर रही है।
Twisha Sharma Case की पूरी कहानी
नोएडा की रहने वाली 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा, जो पूर्व मिस पुणे फाइनलिस्ट रह चुकी थीं, 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं। शादी को महज पांच महीने ही हुए थे। ट्विशा और समर्थ सिंह की मुलाकात डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी।
View this post on Instagram
परिवार का आरोप है कि ट्विशा को दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृत्यु से पहले ट्विशा ने परिवार को संदेश भेजकर बताया था कि वह “फंस गई है” और दबाव में है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले में फांसी के निशान के साथ-साथ शरीर पर कई चोटों के भी निशान मिले हैं। परिवार इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या का मामला मान रहा है।






