क्रिकेट

जयपुर में 25 जून से शुरू होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग ‘The Legenz T10’ का घमासान 

Nimmi Chaudhary • 24 मई 2025, 7:54 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
जयपुर में 25 जून से शुरू होगा टेनिस बॉल क्रिकेट लीग ‘The Legenz T10’ का घमासान 

जयपुर (राजस्थान), 24 मई 2025: भारत की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग The Legenz T10 का आगाज़ 25 जून से जयपुर में होने जा रहा है। 10 ओवरों वाले इस टूर्नामेंट का प्रारूप जिस तरह से तैयार किया गया है, निश्चित तौर पर यह दर्शकों को एक नए रोमांच से रूबरू कराने वाला है।

अपने तरह की इस पहली लीग का उद्देश्य देशभर की गलियों, मोहल्लों और कस्बों के खिलाड़ियों को ऐसा राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है, जहाँ वे स्टेडियम की दूधिया रोशनी में, दर्शकों की चीखों के बीच राष्ट्रीय टेलीविज़न पर खेलते नज़र आएं। दूसरे शब्दों में कहें तो इस लीग का विज़न देश के गली क्रिकेटर्स को मंच पर लाना है और यही इस लीग का नारा भी है ‘गली से टीवी तक’।

Table of Contents

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

 The Legenz T10 : गलियों से सितारों तक का सफर

लीग के बारे में बात करते हुए The Legenz T10  के चेयरमैन श्री वेंकटेश प्रसाद ने कहा कि, “हमने अपने पार्कों और गलियों में अविश्वसनीय प्रतिभा देखी है। द लेजेनज़ी टी10 उन्हीं के लिए है, जिनमें दमदार कौशल और प्रदर्शन की ज़बरदस्त भूख है। हमारा फोकस ऐसा मंच तैयार करना है, जो टेनिस बॉल क्रिकेट को हमेशा के लिए बदल कर रख देगा।”

The Legenz T10
The Legenz T10

लीग में और भी रोमांचक बनाने आ रहे हैं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इरफान पठान, जो खिलाड़ियों के मेंटोर होंगे और उनके साथ मैदान पर खेलते भी नजर आएंगे। सभी मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किए जाएंगे।

सिल्वर से डायमंड तक:The Legenz T10 का क्रिकेटिंग सफर

इच्छुक खिलाड़ी अपने 6 गेंदों का बल्लेबाज़ी या गेंदबाज़ी के वीडियो के साथ एंट्री फीस भरकर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद हर प्रतिभागी को एक खास द लीजेंड टी10 क्रिकेट बैट उपहार स्वरूप दिया जाएगा।

आवेदन करने वाले शीर्ष 5,000 खिलाड़ियों को सिल्वर टिकट दिया जाएगा, जो उन्हें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलुरू और इंदौर जैसे पाँच प्रमुख शहरों में फिजिकल ट्रायल्स में भाग लेने का मौका देगा। इसके साथ ही, उन्हें एक साल का ऑनलाइन क्रिकेट ट्रेनिंग मॉड्यूल भी मिलेगा।

Also Read This: Prostate cancer

ट्रायल्स से चुने गए 150 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को गोल्डन टिकट मिलेगा, जो उन्हें अगले चरण में ले जाएगा। इनमें से 72 खिलाड़ियों को डायमंड टिकट और नीलामी के माध्यम से अंतिम चयन में जगह मिलेगी और वे द लेजेनज़ी टी 10 लीग में खेल सकेंगे, बचे हुए 78 खिलाड़ी गोल्डन टिकट के साथ अगले सीजन के लिए सीधा स्थान सुरक्षित करेंगे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत Sports

IND W vs ENG W: भारतीय महिला टीम ने लॉर्ड्स में रचा इतिहास, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर दर्ज की यादगार टेस्ट जीत

IND W vs ENG W के बीच लॉर्ड्स में खेले गए ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया। चौथे दिन के खेल में भारतीय टीम ने इंग्लैंड पर पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और 270 रन की बड़ी जीत दर्ज कर यादगार […]

Nimmi Chaudhary
13 जुलाई 2026 5 मिनट
Shreyas Iyer के ‘वर्ल्ड कप विजेता’ तर्क पर उठे सवाल, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बहस तेज क्रिकेट

Shreyas Iyer के ‘वर्ल्ड कप विजेता’ तर्क पर उठे सवाल, वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की बहस तेज

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले से ठीक पहले भारतीय कप्तान Shreyas Iyer का बयान क्रिकेट गलियारों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर पूछे गए सवाल पर अय्यर ने सीधे तौर पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि कुछ महीने पहले टी20 […]

Nimmi Chaudhary
1 जुलाई 2026 6 मिनट
IND W vs BAN W : शेफाली वर्मा के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार क्रिकेट

IND W vs BAN W : शेफाली वर्मा के अर्धशतक से भारत की धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IND W vs BAN W : महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अहम मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट से जीत दर्ज की। इस जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं शेफाली वर्मा, जिन्होंने तेजतर्रार अर्धशतक लगाकर भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। वहीं गेंदबाजी में राधा यादव ने […]

Nimmi Chaudhary
26 जून 2026 5 मिनट
Women Cricket World Cup 2025 : भारत ने घरेलू मैदान पर इतिहास रचा क्रिकेट

Women Cricket World Cup 2025 : भारत ने घरेलू मैदान पर इतिहास रचा

Women Cricket World Cup 2025 महिलाओं के क्रिकेट इतिहास का सबसे यादगार अध्यायों में से एक रहा है। भारत द्वारा 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक आयोजित इस संस्करण ने न केवल विश्व स्तरीय प्रदर्शनों को प्रदर्शित किया बल्कि एक ऐतिहासिक क्षण को भी चिह्नित किया — भारत ने डीवाई पाटिल स्टेडियम, नवी मुंबई […]

Nimmi Chaudhary
3 नवंबर 2025 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)