PAN – Aadhaar : भारत सरकार के नियम अनुसार सभी पैन कार्ड धारको को अपने PAN को Aadhaar से लिंक करना जरुरी हैं! यदि अपने अभी तक यह लींकिंग नहीं की हैं तो आपका PAN inactive हो सकता हैं, जिससे बैंकिंग टेक्स फाइलिंग और अन्य वित्तीय कामों में समस्याएं आ सकती हैं! सरकार ने पहले ही इसकी समय अवधी बढ़ाई थी, परन्तु अब अंतिम तारीख के बाद पैन को सक्रिय रखने के लिए Penalty के साथ लिंक करना आवश्यक हो सकता है! इसलिए PAN को Aadhaar से लिंक करना जरूरी हैं,ताकि किसी भी तरह की दिक्कतों से बचा जा सके! इससे टैक्स सिस्टम को पारदर्शी बनाया जा सकेगा और फर्जी PAN card की समस्या से भी बचा जा सकेगा! इसलिए समय पर इस प्रक्रिया को पूरा करना न सिर्फ एक कानूनी जिम्मेदारी हैं,बल्कि आपकी वित्तीय सुरक्षा और सुविधा के लिए काफी जरूरी है!

PAN- Aadhaar को लिंक करने की प्रक्रिया
PAN-Aadhaar को लिंक करने के लिए आप आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं! इसके लिए आपको अपना PAN नंबर, Aadhaar नंबर, और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी OTP verification के बाद आपका PAN- Aadhaar से लिंक हो जाएगा! इस प्रक्रिया को ऑनलाइन की मदद से आप कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं! जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में परेशानी होती है, वे पास के किसी common service center या cyber cafe की मदद से भी यह काम करवा सकते हैं! यदि आप निर्धारित समय के बाद PAN – Aadhaar लिंक करते हैं ,तो आपको late- Fee का भुगतान करना पड़ सकता हैं, जो आमतौर पर ₹1000 तक हो सकता हैं! यदि आप भुगतान किये बिना प्रक्रिया करते हैं तो आपकी लींकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होगी!
किन लोगो के लिए यह नियम ज्यादा जरूरी हैं!
यह नियम वैसे तो सभी नागरिकों के लिए जरूरी है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह और भी अधिक जरूरी है! खासतौर पर salaried employees, Business owners, taxpayers और investors के लिए यह ज्यादा अहम है ! जो लोग बैंकिंग,ITR फाइलिंग,लोन या investment से जुड़े हैं उनके लिए PAN inactive होली पर काम रुक सकता है!

PAN- Aadhaar लींकिंग : सरकार का उद्देश्य
PAN और आधार को लिंक करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के टैक्स सिस्टम को अधिक मजबूत और डिजिटल बनाना हैं!इस कदम का एक बड़ा असर यह भी होगा की अब सरकार के लिए किसी भी व्यक्ति के वित्तय लेनदेन और आय का सही रिकॉर्ड रखना आसान हो जाएगा! साथ ही इससे टैक्स चोरी पर काफ़ी हद तक रोक लगायी जा सकेगी और Tax collection में सुधार होगा, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को अधिक मजबूती मिलेगी! यह कदम Digital India initiative को भी मजबूती देता हैं! ज़ब ज्यादा से ज्यादा सेवाएं online और automated होती हैं, तो system में transparency बढ़ती हैं और corruption के chances कम हो जाते हैं! Overall देखा जाए तो PAN- Aadhaar linking सिर्फ एक नियम नहीं बल्कि एक मजबूत पारदर्शी और डिजिटल financial ecosystem बनाने की दिशा में उठाया गया एक जरुरी कदम हैं!
Also Read This : Iran threatens to attack US companies : एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर हमले की धमकी – क्या है पूरा मामला?
Written by : Tanya Singh
View this post on Instagram
