Noida News

Fire Safety Campaign : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सतर्कता, थाना बादलपुर पुलिस का फायर सेफ्टी जांच अभियान

Nimmi Chaudhary • 26 जून 2026, 10:06 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
Fire Safety Campaign : लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद सतर्कता, थाना बादलपुर पुलिस का फायर सेफ्टी जांच अभियान

Fire Safety Campaign : लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड की घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। इस घटना से सबक लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए त्वरित कदम उठाए जा रहे हैं।

नोएडा में कार्रवाई: पुलिस उपायुक्त (सेन्ट्रल नोएडा) के निर्देशन में थाना बादलपुर पुलिस ने अपने थाना क्षेत्र में स्थित विभिन्न कोचिंग संस्थानों, शिक्षण केंद्रों और बाजारों में फायर सेफ्टी की विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Fire safety campaign : Lucknow coaching fire tragedy
Fire safety campaign : Lucknow coaching fire tragedy

इस अभियान के तहत फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता, इमारतों की संरचना, निकासी मार्गों और अन्य सुरक्षा मानकों की सख्ती से जाँच की जा रही है। मुख्य उद्देश्य आग की घटनाओं को रोकना और लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

पुलिस टीम ने फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं बाजारों में स्थापित अग्निशमन (Fire Safety Campaign) उपकरणों का निरीक्षण किया गया तथा उनकी उपलब्धता एवं कार्यशीलता की जांच की गई। इस दौरान संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करने, अग्निशमन यंत्रों का नियमित रखरखाव एवं समय-समय पर उनकी सर्विसिंग कराने के लिए निर्देशित किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AVSPOST (@avspost)

Fire Safety Campaign : फायर इमरजेंसी में जागरूकता

साथ ही प्रतिष्ठान संचालकों एवं कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में तत्काल पुलिस एवं अग्निशमन विभाग को सूचना देने, घबराने के बजाय सुरक्षित निकासी सुनिश्चित करने तथा प्राथमिक स्तर पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सुरक्षित एवं प्रभावी ढंग से उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया गया।

Also Read This : Indian Passport Citizenship Proof : पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं,भारतीय पहचान और दस्तावेजों को लेकर क्या है कानूनी स्थिति

बादलपुर में फायर सेफ्टी जांच

Lucknow Fire Safety Campaign : थाना बादलपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि जनसुरक्षा एवं आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से इस प्रकार के निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान भविष्य में भी निरंतर चलाए जाते रहेंगे तथा सभी प्रतिष्ठान संचालकों को फायर सेफ्टी मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने हेतु सख्त हिदायत दी गई। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर 05 प्रतिष्ठान संचालकों को अनियमितताओं के चलते नोटिस जारी किए गए। इन संचालकों को निर्धारित समयावधि के अंदर सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। थाना बादलपुर पुलिस ने साफ-साफ चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी मानकों का पालन अनिवार्य है और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations Noida News

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations

Noida EV Charging Stations Plan : नोएडा  शहर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। नोएडा प्राधिकरण और ITI Limited के बीच 12 अक्टूबर 2026 को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 48 नए EV Charging Stations स्थापित किए जाएंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश […]

Nimmi Chaudhary
12 अक्टूबर 2026 3 मिनट
Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत Noida News

Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत

GM S.P. Singh : दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की पहचान अब सिर्फ ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि यहां की वर्ल्ड क्लास सुविधाओं और साफ-सफाई से भी होने लगी है. इस बदलाव के पीछे नोएडा अथॉरिटी के (जनरल मैनेजर) GM S.P. Singh की बड़ी भूमिका मानी जा रही है. डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) से जनरल […]

Nimmi Chaudhary
10 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत Noida News

Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बची जान, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग ने यात्रियों के लिए कुछ ही मिनटों में खौफनाक स्थिति पैदा कर दी। अचानक उठे धुएं, तेज़ी से फैलती अफरा-तफरी और बाहर निकलने की जद्दोजहद ने बस में […]

Nimmi Chaudhary
24 सितंबर 2026 4 मिनट
Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Noida News

Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा और गौतमबुद्धनगर में Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं पिछले कुछ समय से आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थीं। राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने वाले अपराधियों के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं कैसे […]

Nimmi Chaudhary
9 सितंबर 2026 3 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)