Noida News

यूपी में फिर चली ‘स्थानांतरण एक्सप्रेस’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई प्राधिकरणों के अधिकारियों का तबादला

AVS POST Bureau • 31 मई 2026, 1:35 PM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
यूपी में फिर चली ‘स्थानांतरण एक्सप्रेस’, नोएडा-ग्रेटर नोएडा समेत कई प्राधिकरणों के अधिकारियों का तबादला
नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक और औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण (यीडा), यूपीसीडा, ट्रॉनिका सिटी और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) के कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादलों के इस दौर में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। कई नए अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई अधिकारियों को अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में भेजा गया है।

#Noida Authority Transfer News- नोएडा प्राधिकरण में आए ये अधिकारी

  • धर्मेंद्र कुशवाहा को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक बनाया गया है।
  • बृजेश कुमार कश्यप को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक के पद पर तैनाती मिली है।
  • प्रभात यादव को यूपीसीडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
  • नरोत्तम को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में प्रबंधक (सिविल) के पद पर भेजा गया है।
  • सुरेंद्र सिंह को बीड़ा (झांसी) से नोएडा में प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
  • संतोष कुमार को यूपीसीडा से नोएडा में ओएसडी (विशेष कार्याधिकारी) बनाया गया है।
  • बुद्ध विलास को ग्रेटर नोएडा से नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) की जिम्मेदारी दी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में मिली नई तैनाती

  • राजीव कुमार को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
  • ज्ञानेंद्र यादव को यूपीसीडा से ग्रेटर नोएडा में सहायक निदेशक (उद्यान) नियुक्त किया गया है।
  • विजय रावल को भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Noida Authority Transfer News- नोएडा से बाहर भेजे गए अधिकारी

  • वरिष्ठ प्रबंधक सत्येंद्र गिरी को नोएडा से यमुना प्राधिकरण (यीडा) में वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) बनाया गया है।
  • कुलदीप कुमार को नोएडा से ट्रॉनिका सिटी, गाजियाबाद स्थानांतरित किया गया है।
  • सुषमा को नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक (सिस्टम) के पद पर भेजा गया है।
  • प्रेमचंद सेन को नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर भेजा गया है।
  • अंकित राजपूत को भी नोएडा से यूपीसीडा, कानपुर स्थानांतरित किया गया है।

ग्रेटर नोएडा से भी हुए तबादले

  • योगेंद्र पाल सिंह को ग्रेटर नोएडा से बीड़ा, झांसी में प्रबंधक के पद पर भेजा गया है।
  • विवेक कुमार को ग्रेटर नोएडा से यूपीसीडा में प्रबंधक के पद पर तैनात किया गया है।

प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में कार्यकुशलता बढ़ाने और परियोजनाओं की निगरानी को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रही बड़ी विकास परियोजनाओं को देखते हुए इन तबादलों को विशेष महत्व दिया जा रहा है।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

नोएडा से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations Noida News

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations

Noida EV Charging Stations Plan : नोएडा  शहर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। नोएडा प्राधिकरण और ITI Limited के बीच 12 अक्टूबर 2026 को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 48 नए EV Charging Stations स्थापित किए जाएंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश […]

Nimmi Chaudhary
12 अक्टूबर 2026 3 मिनट
Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत Noida News

Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत

GM S.P. Singh : दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की पहचान अब सिर्फ ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि यहां की वर्ल्ड क्लास सुविधाओं और साफ-सफाई से भी होने लगी है. इस बदलाव के पीछे नोएडा अथॉरिटी के (जनरल मैनेजर) GM S.P. Singh की बड़ी भूमिका मानी जा रही है. डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) से जनरल […]

Nimmi Chaudhary
10 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत Noida News

Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बची जान, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग ने यात्रियों के लिए कुछ ही मिनटों में खौफनाक स्थिति पैदा कर दी। अचानक उठे धुएं, तेज़ी से फैलती अफरा-तफरी और बाहर निकलने की जद्दोजहद ने बस में […]

Nimmi Chaudhary
24 सितंबर 2026 4 मिनट
Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Noida News

Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा और गौतमबुद्धनगर में Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं पिछले कुछ समय से आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थीं। राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने वाले अपराधियों के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं कैसे […]

Nimmi Chaudhary
9 सितंबर 2026 3 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)