समाचार

Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत, 3.53 लाख मिड डे मील रसोइयों को बड़ी राहत

AVS POST Bureau • 24 अगस्त 2026, 3:06 PM • 2 मिनट पठन
शेयर करें:
Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने योगी सरकार के फैसले का किया स्वागत, 3.53 लाख मिड डे मील रसोइयों को बड़ी राहत

नई दिल्ली/लखनऊ, 23 अगस्त 2026। Yogi Adityanath Mid Day Meal Announcement: उत्तर प्रदेश की करीब 3.53 लाख मिड डे मील रसोइया बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी समेत कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की घोषणा की है।

इस फैसले पर अखिल भारतीय मिड डे मील कर्मचारी महासंघ, नई दिल्ली (भारतीय मजदूर संघ-BMS) के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया है।

राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने कहा कि मिड डे मील रसोइया कर्मचारी लंबे समय से अपने मानदेय, स्वास्थ्य सुरक्षा और दुर्घटना सहायता जैसी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। भारतीय मजदूर संघ के देशव्यापी आह्वान पर 17 अगस्त 2026 को देशभर में जिला कलेक्टरों के माध्यम से मांग-पत्र सौंपे गए थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रसोइया कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर तेजी से फैसला लिया।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई घोषणाओं के अनुसार, रसोइयों के मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी। साथ ही कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर रसोइया के परिवार को 2 लाख रुपये तक की सहायता मिलेगी।

इसके अलावा रसोइया और उनके परिवार के लिए 5 लाख रुपये तक की वार्षिक चिकित्सा सुविधा देने की भी व्यवस्था की गई है। सरकार ने रसोइया बहनों को हर साल साड़ी के लिए 1,000 रुपये देने और काम के दौरान स्वच्छता व सुरक्षा के लिए दो जोड़ी एप्रन और कैप उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।

अखिल भारतीय मिड डे मील कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह बी. चूड़ासमा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का यह फैसला सिर्फ आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के लिए रोज भोजन बनाने वाली लाखों महिलाओं के सम्मान से भी जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने जिस तरह रसोइया कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए फैसला किया है, उससे देश के दूसरे राज्यों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। महासंघ ने अन्य राज्य सरकारों से भी मिड डे मील कर्मचारियों की लंबित मांगों पर जल्द सकारात्मक फैसला लेने की अपील की है।

महासंघ के महामंत्री लीला नगपूरे और आदर्श रसोइया संघ, उत्तर प्रदेश की ओर से भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार जताया गया है।

महासंघ का कहना है कि बच्चों के लिए भोजन बनाने वाले हाथों का सम्मान करना ही सच्चे अर्थों में श्रम का सम्मान है।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 : 1784 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू शिक्षा

UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 : 1784 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने UPSSSC 12th Level Recruitment 2026 के लिए विज्ञापन संख्या 26-Exam/2026 जारी किया है। इस भर्ती में कुल 1784 पदों पर चयन किया जाएगा। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है। आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 01 […]

Nimmi Chaudhary
12 नवंबर 2026 3 मिनट
8th Pay Commission Update : DA पर कर्मचारी संगठनों की 3 अहम मांगें, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर मुख्य समाचार

8th Pay Commission Update : DA पर कर्मचारी संगठनों की 3 अहम मांगें, सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा असर

8th Pay Commission Update : महंगाई भत्ते में तिमाही बदलाव, बेसिक पे में DA शामिल करने और टैक्स से छूट देने का प्रस्ताव चर्चा में, केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और सेवानिवृत्त पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते से जुड़ा मुद्दा एक बार फिर महत्वपूर्ण बन गया है। 8वें वेतन आयोग के समक्ष कर्मचारी संगठनों ने […]

Nimmi Chaudhary
30 अक्टूबर 2026 7 मिनट
तीन बार एशियाई पारा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले Neeraj Yadav के निधन से खेल जगत में शोक समाचार

तीन बार एशियाई पारा खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले Neeraj Yadav के निधन से खेल जगत में शोक

भारतीय पारा एथलेटिक्स से एक दुखद खबर सामने आई है। एशियाई पारा खेलों में तीन बार स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी नीरज यादव के निधन की खबर ने खेल जगत को झकझोर दिया है। राष्ट्रीय पारा एथलेटिक्स के मुख्य कोच ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। नीरज ने अपने […]

Nimmi Chaudhary
29 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Rahul Gandhi defamation case में बड़ी राहत सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोष मुक्त: अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला समाचार

Rahul Gandhi defamation case में बड़ी राहत सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोष मुक्त: अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला

Rahul Gandhi defamation case : कांग्रेस ने लोक सभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में चल रहे 2018 के मानहानि मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है सुल्तानपुर की विशेष और ख़ास मेंबर ऑफ़ पार्लियामेंट या मेंबर ऑफ़ लेजिस्लेटिव असेंबली अदालत से सोमवार को निर्णय देते हुए उन्हें बेगुनाह बता दिया […]

Nimmi Chaudhary
27 अक्टूबर 2026 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)