क्राइम

हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन निहंगों को छह दिन की पुलिस रिमांड

AVS POST Bureau • 17 अक्टूबर 2021, 4:46 PM • 2 मिनट पठन
शेयर करें:
हत्या के आरोप में गिरफ्तार तीन निहंगों को छह दिन की पुलिस रिमांड

सोनीपत। कुंडली बार्डर पर धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी के आरोप में लखबीर सिंह की हत्या के मामले में आरोपित तीनों निहंगों भगवंत सिंह व गोविंद प्रीत ने शनिवार रात साढ़े नौ बजे कुंडली थाना में आत्मसमर्पण कर दिया था। कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार ने उनका आत्मसमर्पण कराया था। वहीं एक निहंग नारायण सिंह को अमृतसर में पकड़ा गया था। तीनों आरोपितों को रविवार दोपहर को अदालत में पेश किया गया।
कुंडली बार्डर पर प्रदर्शन स्थल के पास बृहस्पतिवार रात को पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द के लखबीर सिंह की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी निहंगों ने ली थी। लखबीर पर धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप लगाया था। उसकी बेरहमी से हत्या करने और शव को बेरिकेड पर लटकाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस मामले में शुक्रवार शाम को निहंग सरबजीत सिंह ने पुलिस टीम के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। निहंग भगवंत सिंह, गोविंद प्रीत व नारायण सिंह को पुलिस ने रविवार दोपहर को दो बजे न्यायालय में पेश किया। उनको 3:50 बजे न्यायालय से बाहर लाया गया। न्यायालय ने इनको छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने न्यायालय से 14 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन छह दिन का ही स्वीकृत हो सका। इस दौरान आरोपितों के अन्य साथियों का पता लगाने के साथ ही उनसे हथियार बरामद किए जाएंगे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

England vs India ODI Series : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की वापसी और बुमराह की एंट्री क्राइम

England vs India ODI Series : इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, कोहली की वापसी और बुमराह की एंट्री

England vs India ODI Series : इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस बहुप्रतीक्षित सीरीज में कई बड़े नामों की वापसी और कुछ अहम बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ी खबर यह है कि Virat Kohli को टीम में शामिल […]

Nimmi Chaudhary
21 जून 2026 5 मिनट
Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। Police

Missing Child : थाना फेस-2 पुलिस ने हरियाणा पुलिस की सहायता से वर्ष 2015 में गेझा मंदिर के पास से लापता/अपह्रत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

Missing Child : घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 06 नवंबर 2015 को लगभग 07 वर्षीय बालक ग्राम गेझा, थाना फेस-2 क्षेत्र से खेलते समय लापता हो गया था। गुमशुदगी की सूचना 08 नवंबर 2015 को दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा संख्या 723/2015, धारा 363 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। कई वर्षों तक प्रयास […]

Nimmi Chaudhary
12 जून 2025 4 मिनट
Good Job Noida Police! 10 साल बाद खोया चिराग वापस दिलाकर DCP शक्ति मोहन की टीम ने किया बेस्ट काम क्राइम

Good Job Noida Police! 10 साल बाद खोया चिराग वापस दिलाकर DCP शक्ति मोहन की टीम ने किया बेस्ट काम

Good Job Noida Police: आमतौर पर पुलिस का काम सिर्फ अपराधियों को पकड़ना और कानून व्यवस्था बनाए रखना माना जाता है लेकिन थाना फेस-2 की टीम ने  दिखा दिया  है कि पुलिस की भूमिका इससे कहीं बड़ी है। डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और थाना प्रभारी विन्ध्याचल तिवारी की अगुवाई में पुलिस ने 10 साल से लापता […]

AVS POST Bureau
12 जून 2025 6 मिनट
Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी क्राइम

Noida Cyber Crime पुलिस को बड़ी सफलता: 16.49 लाख रुपये की धोखाधड़ी में दो साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी

Noida Cyber Crime:- 5 नवंबर 2024 को Noida Cyber Crime, Noida Police  ने व्हाट्सएप के जरिए ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। घटना का विवरण:- 5 नवंबर 2024 को नोएडा साइबर क्राइम(Noida Cyber Crime) Noida Police  ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो ( Cyber Crime)साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इन अपराधियों ने एक पीड़ित […]

Nimmi Chaudhary
6 नवंबर 2024 3 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)