Thalapathy Vijay के लाखों फैंस और TVK समर्थकों के लिए खुशखबरी! लंबी प्रतीक्षा और घमासान के बाद Thalapathy Vijay कल यानी 9 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 11 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं।
Vijay को मिला सरकार बनाने का न्योता
तमिलनाडु गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से आज शाम हुई अहम बैठक में Thalapathy Vijay ने 118 विधायकों का समर्थन साबित कर दिया है। TVK की 108 सीटों के साथ कांग्रेस (5), वामपंथी पार्टियों और अन्य छोटे दलों का समर्थन मिलने के बाद बहुमत का आंकड़ा पूरा हो गया। गवर्नर ने Vijay को सरकार बनाने का निमंत्रण दे दिया है।
शपथ ग्रहण समारोह का समय:
- तारीख: 9 मई 2026 (कल)
- समय: सुबह 11 बजे
- स्थान: राज भवन, चेन्नई (कुछ रिपोर्ट्स में जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम का भी जिक्र)
View this post on Instagram






