મહુડી: ઘંટાકર્ણ મહાવીર ઉપાસના ક્ષેત્રમાં મહાસમણ એક દિવસ, વિજાપુરમાં પાર્શ્વનાથ જૈન તીર્થમાં પધાર્યા

 મહુડી: ઘંટાકર્ણ મહાવીર ઉપાસના ક્ષેત્રમાં મહાસમણ એક દિવસ, વિજાપુરમાં પાર્શ્વનાથ જૈન તીર્થમાં પધાર્યા

નીરવ જોશી,વિજાપુર(joshinirav1607@gmail.com)

(M-7838880134 & 9106814540)

હાલમાં જૈન ધર્મના તેરાપંથ સંપ્રદાયના પ્રમુખ ગુરુ મહારાજ અને સંપ્રદાય પ્રમુખ મહાશ્રમણજી ની ગુજરાત યાત્રા ચાલી રહી છે ત્યારે તેઓ પ્રાંતિજ થી મહુડી યાત્રા કરીને ગઈ કાલે પધાર્યા હતા. ત્યારબાદ એક દિવસ મહુડીના  ઘંટાકર્ણ મહાવીર જિનાલય અને ઉપાસના ક્ષેત્રમાં દિવસ પસાર કરીને આજે એટલે કે શનિવાર રોજ તેઓ વિજાપુર ખાતે પધાર્યા છે.

અહીં વિજાપુર ખાતે આવેલા શ્રી પાર્શ્વનાથ જૈન તીર્થ તેમજ શ્રીમદ બુદ્ધિ સાગરજી સૂરી જૈન સમાધિ મંદિરના પ્રાંગણમાં આવેલા સત્સંગ ભવન ખાતે બિરાજ્યા છે.

આવતીકાલે રવિવારે તેઓ અહીંયા થી આજોલ તરફ વિચરણ કરશે.. આજોલ બાદ માણસા જશે… ત્યાંથી વાસણ ગામ એક દિવસ મુકામ કરશે અને ત્યારબાદ ગાંધીનગર તરફ અને ત્યારબાદ અમદાવાદ તરફ તેઓ 20 દિવસ માટે પ્રયાણ કરશે…

ખાસ કરીને આજે વિજાપુર પધારેલા આચાર્ય મહાશ્રમણજીનું વિજાપુરના તેરાપંથ સમાજે ખૂબ ભાવભીનું સ્વાગત કર્યું હતું… ઉલ્લેખનીય છે કે જૈન ધર્મના  સંપ્રદાયના આશરે 13 થી 15 પરિવારોના સભ્યો વિજાપુરમાં રહે છે. પરંતુ અહીં આવેલા જૈન તીર્થ પાર્શ્વનાથ જૈન મંદિરના પ્રાગણમાં ખૂબ મોટી સુવિધા હોવાથી સમગ્ર ભારતમાંથી અનેક સંઘ પધાર્યા હતા અને મહાસમણજીના પ્રવચન તેમજ એમની મંગલ વંદના નો લાભ લીધો હતો.

ઉલ્લેખનીએ છે કે મહુડી ખાતેનું  ક્ષેત્ર શ્રીમદ બુદ્ધિ સાગર સૂરી નામના તપસ્વી જયનાચાર્યથી પવિત્ર અને પાવન થયેલું  ક્ષેત્ર છે. પહેલી વાર કોઈ તેરાપંથ સંપ્રદાયના જયનાચાર્ય ત્યાં પહોંચ્યા હતા. ગઈકાલે તેઓ પ્રાંતિજ થી વિચરણ કરીને મહુડી પહોંચ્યા હતા.

(From : Terapanth News Media)

🌸 *महुडी स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर परिसर में पधारे राष्ट्रसंत आचार्यश्री महाश्रमण* 🌸

*-आचार्यश्री के आगमन से हर्षित समस्त जैन समाज के किया भव्य अभिनंदन*

*-सुखी जीवन के लिए करें इच्छाओं का परिसिमन : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण*

*03.03.2023, शुक्रवार, महुडी, गांधीनगर (गुजरात) :*

गुजरात की समृद्ध धरा को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने, जन-जन में मानवीय मूल्यों को जागृत करने के लिए अणुव्रत यात्रा कर रहे जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के देदीप्यमान महासूर्य, भगवान महावीर के प्रतिनिधि शुक्रवार को अपनी धवल सेना संग गुजरात के प्रसिद्ध महुडी जैन मंदिर में पधारे तो हर्षित सकल जैन समाज ने मानवता के मसीहा का भव्य रूप में स्वागत किया। गांधीनगर जिले के महुडी में सन् 1917 में बुद्धिसागरसूरी द्वारा स्थापित यह मंदिर जैन धर्मावलम्बियों के लिए विख्यात है। इसे ऐतिहासिक रूप में मधुपुरी के नाम से जाना जाता था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल में महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी का मंगल शुभागमन जैन समाज की एकता को प्रदर्शित करने वाला था। मूर्तिपूजक संप्रदाय की साध्वी पुण्यप्रभाजी आदि साध्वियों ने आचार्यश्री का अभिनंदन किया तो आचार्यश्री ने उन्हें पावन आशीर्वाद प्रदान किया।

शुक्रवार को प्रातः की मंगल बेला आचार्यश्री प्रांतिज से गतिमान हुए। जन-जन को अपने आशीर्वाद से लाभान्वित करते हुए आचार्यश्री अगले गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। विहार के दौरान आचार्यश्री ने साबरकांठा जिले की सीमा को अतिक्रान्त कर गांधीनगर जिले की सीमा में मंगल प्रवेश किया।

गुजरात की सुप्रसिद्ध नदी साबरमती को पार कर आचार्यश्री महुडी में पधारे तो एक अलग ही आध्यात्मिक माहौल छा गया। जैन धर्म के अनेक आम्नायों के लोग तेरापंथ के महानायक का अभिनंदन कर रहे थे। सभी पर आशीषवृष्टि करते हुए लगभग बारह किलोमीटर का विहार कर आचार्यश्री महुडी भगवान पद्मप्रभु एवं घण्टाकर्ण महावीर जैन मंदिर में पधारे। वहां से आचार्यश्री प्रवास हेतुएक धर्मशाला में पधारे।

यहां आयोजित मुख्य प्रवचन कार्यक्रम में समुपस्थित जनता को युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी मंगल प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी के भीतर इच्छाएं होती हैं। प्राणी इच्छाशील होता है। आचार्यश्री ने इच्छाओं के प्रकारों का वर्णन करते हुए कहा कि इच्छाएं आकाश के समान अनंत होती हैं। यदि किसी आदमी को सोने का पहाड़ भी प्राप्त हो जाए तो उसकी इच्छा एक और सोने के पहाड़ को प्राप्त करने की हो जाएगी। इस प्रकार इच्छाओं को कोई अंत नहीं है। इच्छाएं अच्छी और बुरी भी हो सकती हैं। किसी का अनिष्ट करने की इच्छा, किसी के साथ बुरा करने की इच्छा, किसी का धन हड़पने की इच्छा बुरी इच्छाएं होती हैं। आदमी को इनसे बचने का प्रयास करना चाहिए। सामान्य इच्छा तो फिर भी उचित हो सकती है, किन्तु अध्यात्म जगत में आगे बढ़ने की इच्छा, अपनी आत्मा का कल्याण करने की इच्छा, साधुत्व को अपनाने और अपने जीवन में त्याग की चेतना को बढ़ाने की इच्छा सदीक्षा होती है। व्यक्ति को अपनी इच्छाओं का परिसिमन करने का प्रयास करना चाहिए।

आचार्यश्री ने प्रवचन के मध्य गुजरात के बाव क्षेत्र से पहुंचे वर्षीतपरत श्रावक-श्राविकाओं व साधु-साध्वियों को वर्षीतप का प्रत्याख्यान करवाया। तदुपरान्त आचार्यश्री ने पुनः प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि प्राणी भौतिक इच्छाओं पर नियंत्रण रखने का प्रयास करे और एक-दूसरे के प्रति तथा स्वयं के प्रति शुभेच्छा रखने का प्रयास करे। आचार्यश्री ने कहा कि आज हम जैन धर्म से जुड़े इस स्थान में आए हैं। भगवान महावीर हमारे जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर थे। ऐसे धर्मस्थान में आदमी ध्यान, स्वाध्याय, जप, तप आदि के द्वारा भौतिक इच्छाओं का दमन करने और वीतरागता के पथ पर आगे बढ़ने का प्रयास करे।

आचार्यश्री के मंगल उद्बोधन से पूर्व साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी उपस्थित जनता को उद्बोधित किया। गत चतुर्मास बाव में करने वाले मुनि निकुंजकुमारजी व मुनि मार्दवकुमारजी ने अपने आराध्य के दर्शन तो गुरुवार को ही कर लिए थे, किन्तु आज के प्रवचन में आचार्यश्री से प्राप्त हुए आशीर्वाद के साथ मुनि निकुंजकुमारजी ने अपनी हर्षाभिव्यक्ति दी। इस मंदिर परिसर से जुड़े हुए श्री भूपेन्द्र भाई मेहता ने आचार्यश्री के समक्ष अपनी आस्थासिक्त अभिव्यक्ति दी।

*यूट्यूब पर Terapanth चैनल को सब्सक्राइब करें*
https://www.youtube.com/c/terapanth

*यूट्यूब पर आज का वीडियो ऑनलाइन देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें*
https://www.youtube.com/live/91eK2aI6VBA?feature=share

*फेसबुक पेज पर प्रतिदिन न्यूज़ पढ़ने के लिए पीछे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और पेज को लाइक करे, फॉलो करें।*

 

*तेरापंथ*
https://www.facebook.com/jain.terapanth/

🙏 *संप्रसारक*🙏
*जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा*

आचार्यश्री महाश्रमण जी एवं तेरापंथ धर्मसंघ आदि के नवीनतम समाचार पाने के लिए–
♦ 7044774444 पर join एवं अपने शहर का नाम लिखकर whatsapp करें।

 

Leave a Reply

તમારું ઇમેઇલ સરનામું પ્રકાશિત કરવામાં આવશે નહીં. જરૂરી ક્ષેત્રો ચિહ્નિત થયેલ છે *