सेक्टर के निवासियों ने दिया ‘विजयश्री’का आशीर्वाद
Noida RWA Election
Noida RWA Election: सेक्टर 82 के पॉकेट 7 में हुए आरडब्ल्यूए चुनाव में राघवेंद्र दुबे पैनल ने बाजी मार ली है। राघवेंद्र दुबे पैनल ने नंद किशोर सोलंकी पैनल को सभी पदों पर हराया है । अध्यक्ष पर राघवेंद्र दुबे, महासचिव पद पर श्रीमती बंटी कुमारी, उपाध्यक्ष पद पर रवि राघव, कोषाध्यक्ष पद पर सुशील पाल, उपसचिव पद पर पप्पू सिंह विजई हुए हैं। सदस्य पद पर रमेश चंद, दीपक तिवारी, विकास कुमार, उत्तम कुमार चंद , धीरज कन्याल विजयी हुए हैं।







