Noida News

Noida Police : थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज की सुपर फास्ट कार्रवाई , 3 घंटे में लौटा 5 लाख की ज्वैलरी से भरा बैग

Nimmi Chaudhary • 20 दिसंबर 2025, 9:09 AM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
Noida Police : थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज की सुपर फास्ट कार्रवाई , 3 घंटे में लौटा 5 लाख की ज्वैलरी से भरा बैग

Noida Police कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की सख्त और जनहितकारी पुलिसिंग का असर एक बार फिर सामने आया है। उनके साफ निर्देश हैं कि आम लोगों की शिकायतों पर बिना देरी कार्रवाई हो — और इसी नीति को जमीन पर उतारते हुए सेक्टर-49 थाना पुलिस ने एक मिसाल कायम कर दी।

थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महज तीन घंटे के भीतर ऑटो में छूटे करीब 5 लाख रुपये की ज्वैलरी से भरा ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर शिकायतकर्ता को लौटा दिया।

Noida Police : ऑटो में छूट गया था कीमती सामान
Noida Police : ऑटो में छूट गया था कीमती सामान

Table of Contents

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

ऑटो में छूट गया था कीमती सामान

घटना 19 दिसंबर 2025 की है। शिकायतकर्ता सेक्टर-62 नोएडा से ऑटो द्वारा बरौला टी-प्वाइंट जा रही थीं। ऑटो से उतरते समय अनजाने में उनका ट्रॉली बैग ऑटो में ही छूट गया।
बैग में करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा की ज्वैलरी, अन्य कीमती सामान और परिवार के कपड़े रखे हुए थे। ऑटो चालक को 40 रुपये की यूपीआई पेमेंट की गई थी।

UPI ट्रांजेक्शन बना पुलिस का हथियार

सूचना मिलते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। थाना की साइबर हेल्पडेस्क ने यूपीआई पेमेंट का ब्योरा निकाला, जिससे ऑटो चालक का मोबाइल नंबर ट्रेस किया गया।
पुलिस ने बिना समय गंवाए ऑटो चालक से संपर्क किया, उसे थाने बुलाया और पूरा ट्रॉली बैग ज्वैलरी व सामान समेत पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया।

तीन घंटे में राहत, परिवार ने कहा— धन्यवाद Noida Police
तीन घंटे में राहत, परिवार ने कहा— धन्यवाद Noida Police

तीन घंटे में राहत, परिवार ने कहा— धन्यवाद पुलिस

पूरी कार्रवाई महज 3 घंटे में पूरी कर ली गई। अपना सारा सामान सही-सलामत वापस पाकर शिकायतकर्ता और उनके परिवार ने नोएडा पुलिस, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह और थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज की कार्यशैली की जमकर सराहना की।

Also Read This : Feel The Change Foundation ने शुरू किया नि:शुल्क विद्यालय, मजदूर और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए नई उम्मीद

Noida Police की छवि और मजबूत

यह मामला साफ दिखाता है कि लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में नोएडा पुलिस न सिर्फ तकनीक का बेहतर इस्तेमाल कर रही है, बल्कि आम जनता को त्वरित राहत देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार भारद्वाज और उनकी टीम की तेज कार्रवाई से सेक्टर-49 थाना क्षेत्र में पुलिस पर लोगों का भरोसा और भी मजबूत हुआ है।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations Noida News

Noida Authority news : GM SP Singh का प्रयास, ग्रीन मोबिलिटी पहल को नई रफ्तार, Noida में खुलेंगे 48 नए EV Charging Stations

Noida EV Charging Stations Plan : नोएडा  शहर पर्यावरण के अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है। नोएडा प्राधिकरण और ITI Limited के बीच 12 अक्टूबर 2026 को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 48 नए EV Charging Stations स्थापित किए जाएंगे। यह पहल उत्तर प्रदेश […]

Nimmi Chaudhary
12 अक्टूबर 2026 3 मिनट
Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत Noida News

Noida Authority News : स्वच्छता के शिखर से ‘मॉडल रोड’ तक, नोएडा अथॉरिटी के GM S.P. Singh ने कैसे बदली शहर की सूरत

GM S.P. Singh : दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा की पहचान अब सिर्फ ऊंची इमारतों से नहीं, बल्कि यहां की वर्ल्ड क्लास सुविधाओं और साफ-सफाई से भी होने लगी है. इस बदलाव के पीछे नोएडा अथॉरिटी के (जनरल मैनेजर) GM S.P. Singh की बड़ी भूमिका मानी जा रही है. डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) से जनरल […]

Nimmi Chaudhary
10 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत Noida News

Yamuna Expressway Bus Fire : चलती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire : यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में आग, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे बची जान, ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग ने यात्रियों के लिए कुछ ही मिनटों में खौफनाक स्थिति पैदा कर दी। अचानक उठे धुएं, तेज़ी से फैलती अफरा-तफरी और बाहर निकलने की जद्दोजहद ने बस में […]

Nimmi Chaudhary
24 सितंबर 2026 4 मिनट
Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार Noida News

Mobile Phone Snatching Noida : थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नोएडा और गौतमबुद्धनगर में Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं पिछले कुछ समय से आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई थीं। राहगीरों से मोबाइल और चेन छीनने वाले अपराधियों के खिलाफ थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। Mobile Phone Snatching Noida की घटनाएं कैसे […]

Nimmi Chaudhary
9 सितंबर 2026 3 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)