उ0प्र0 शासन द्वारा निर्धारित वर्ष 2026–27 में “वृक्षारोपण महायज्ञ” (Vriksharopan Maha Abhiyan 2026) के अन्तर्गत 35.00 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य समस्त प्रदेश में रखा गया है, जिसमें “एक पेड़ गुरु के नाम”, “मिशन छाया”, “एक्सप्रेस-वे वृक्षारोपण”, “भाई-बहन वृक्षारोपण” के अन्तर्गत वृक्षारोपण किया गया। इसके लिए नोएडा विकास प्राधिकरण को कुल 290677 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य दिया गया है।
View this post on Instagram
सेक्टर-14A में अधिकारियो ने लगाया अशोक का पौधा
इसी क्रम में आज दिनांक 12.07.2026 को पर्यावरण संरक्षण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण महायज्ञ अभियान के तहत पौधारोपण की शुरुआत सेक्टर-14A में श्री दीपक कुमार, अध्यक्ष, नोएडा विकास प्राधिकरण द्वारा अशोक का पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर श्री कृष्णा करुणेश, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा, श्री राकेश कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना विकास प्राधिकरण, श्रीमती वंदना त्रिपाठी, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा, श्री ए.के. अरोड़ा, महाप्रबंधक (उद्यान), श्री आनंद मोहन सिंह, निदेशक (उद्यान) एवं नोएडा प्राधिकरण के उद्यान, सिविल, विद्युत/यांत्रिकी एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने पौधारोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता की।



Vriksharopan Maha Abhiyan 2026 : डॉ. महेश शर्मा और पंकज सिंह ने लगाए पौधे
सेक्टर-32 में माननीय डॉ. महेश शर्मा, सांसद, गौतमबुद्धनगर, माननीय श्री पंकज सिंह, विधायक, नोएडा, श्री महेश (जिला अध्यक्ष) एवं श्री योगेंद्र शर्मा, फोनरवा अध्यक्ष द्वारा पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आवासीय कल्याण समिति के पदाधिकारी, नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, कार्यरत संविदाकार, विद्यालयों एवं औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारियों ने भी पौधारोपण कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
उद्यान विभाग को दिए गए पौधारोपण लक्ष्य के सापेक्ष सेक्टर–14A, 63 ग्रीन बेल्ट, सेक्टर–115 एफ.एन.जी. मार्ग, सेक्टर–39, 40, 80, 81, 82 बस टर्मिनल, 91, 92, सेक्टर–94 जापानीज पार्क, 130 से 137 एवं सेक्टर–162 से 166 तक एक्सप्रेस हाईवे आदि क्षेत्रों में पार्कों, हरित पट्टिकाओं एवं रोड साइड पर टिकोमा, गोल्डी चौड़ी, बोगनविलिया, कैलेण्ड्रा, ट्यूबेबिया, कुसुम, जकरेंडा, अमलतास, कचनार, गुलमोहर, चम्पा, फ्लोसरजनी, पापड़ी, मौलश्री, नीम, पुत्रंजीवा, पिलखन तथा फलदार पौधे जैसे– अमरूद, जामुन, शहतूत आदि के कुल 294000 पौधों का पौधारोपण किया गया।

Vriksharopan Maha Abhiyan 2026 नोएडा में जनसहभागिता से सफल समापन
Vriksharopan Maha Abhiyan 2026 : प्रत्येक वर्ष की भाँति महाअभियान चलाकर नोएडा विकास प्राधिकरण क्षेत्र में गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं, कार्यरत संविदाकारों, विद्यालयों एवं औद्योगिक संस्थानों की सहभागिता से संख्यक पौधारोपण किया गया। जनमानस में पारिस्थितिक संतुलन, पर्यावरणीय



Also Read This : सीएम योगी आदित्यनाथ आज 12 जुलाई को गोरखपुर से करेंगे ‘Maha Vriksharopan 2026’ का शुभारंभ : 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य
सुधार, जैवविविधता संरक्षण एवं हरितिमा संवर्धन के प्रति व्यापक जागरूकता के लिए नोएडा शहर में हरितिमा बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण हेतु वन विभाग द्वारा उपलब्ध पौधों को निःशुल्क वितरित किये जाने हेतु नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग द्वारा खंडीय स्तर पर व्यवस्था करते हुए दिनांक 09.07.2026 से 11.07.2026 तक प्रातः 9.00 बजे से 11.00 बजे तक निःशुल्क पौधों का वितरण किया गया। इसी प्रकार जिससे यह कार्यक्रम “वृक्षारोपण महायज्ञ” 2026 कुशलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

