लखनऊ। Indian Premier League (IPL) 2025 के रोमांचक मुकाबलों से पहले lucknow Super Giants (LSG) की टीम ने सोमवार को टीम ओनर संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के साथ CM Yogi Adityanath से शिष्टाचार भेंट की।
CM Yogi ने टीम को दी शुभकामनाएं
इस दौरान CM ने टीम के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और मैनेजमेंट से जुड़े सीनियर अधिकारियों को आगामी IPL सीजन में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि lucknow Super Giants ने बीते वर्षों में शानदार प्रदर्शन किया है और यह टीम प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का अद्भुत उदाहरण है।

lucknow Super Giants से CM की उम्मीदें
CM Yogi Adityanath ने उम्मीद जताई कि IPL 2025 में सभी खिलाड़ी अपने खेल कौशल से ट्रॉफी जीतने के लिए बेस्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने टीम को संबोधित करते हुए कहा कि Uttar Pradesh आज खेल के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।
उत्तर प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा
CM ने बताया कि स्टेट में खेल संस्कृति को विकसित करने के लिए सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसका परिणाम यह हुआ है कि आज Uttar Pradesh के युवा राष्ट्रीय और इंटरनेशनल खेल कॉम्पिटिशन में अपनी पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे संघर्ष, अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलें और प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनें।
lucknow Super Giants ने उत्तर प्रदेश सरकार की सराहना की
lucknow Super Giants टीम ने Uttar Pradesh में खेल संस्कृति के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। टीम ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण ही आज प्रदेश से बड़ी संख्या में खिलाड़ी राष्ट्रीय और इंटरनेशनल लेवल पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।






