ताजा खबर

रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में Hindi pakhwada 2026 का शुभारंभ

Nimmi Chaudhary • 15 सितंबर 2026, 7:55 PM • 2 मिनट पठन
शेयर करें:
रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में Hindi pakhwada 2026 का शुभारंभ

Hindi pakhwada 2026 : रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में आज Hindi pakhwada 2026 का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालय (SAARC University), नई दिल्ली के सहायक प्रोफेसर डॉ. विवेक शांडिल्य दीक्षित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विवेक शांडिल्य दीक्षित ने “राजभाषा हिंदी एवं भाषा का बदलता स्वरूप : पुरानी पीढ़ी की विरासत और नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति” विषय पर सारगर्भित एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया। उन्होंने बदलते समय के साथ भाषा के स्वरूप में हो रहे परिवर्तनों, हिंदी की समृद्ध विरासत तथा नई पीढ़ी की अभिव्यक्ति में हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला।

रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में Hindi pakhwada 2026 का शुभारंभ
रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली मंडल में Hindi pakhwada 2026 का शुभारंभ

इस अवसर पर रक्षा संपदा अधिकारी, दिल्ली मंडल श्री वरुण कालिया तथा राजभाषा प्रभारी श्री मयंक द्विवेदी सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

कार्यक्रम के दौरान हिंदी दिवस के अवसर पर माननीय रक्षा मंत्री एवं माननीय गृह मंत्री द्वारा जारी संदेशों का वाचन भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग तथा सरकारी कामकाज में हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन का आह्वान किया गया।

हिंदी पखवाड़े के दौरान कार्यालय में विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं राजभाषा संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर रक्षा संपदा अधिकारी श्री वरुण कालिया ने जानकारी दी कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत 24 सितंबर 2026 को हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें हास्य एवं व्यंग्य के माध्यम से हिंदी भाषा के प्रति रुचि और उत्साह को बढ़ावा दिया जाएगा।

Also Read This : Ujjain khade hanuman ji की प्रतिमा 1000 साल पुरानी होने की संभावना, इतिहासकार करेंगे प्राचीनता की जांच

Hindi pakhwada 2026 का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और अभिरुचि को बढ़ावा देना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AVSPOST (@avspost)

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

अगर ज़िंदगी लगे कठिन, तो मिलिए Sheetal Devi से : बिना हाथों के तीरंदाज़ी में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की बेटी Sports

अगर ज़िंदगी लगे कठिन, तो मिलिए Sheetal Devi से : बिना हाथों के तीरंदाज़ी में विश्व चैंपियन बनने वाली भारत की बेटी

Sheetal Devi Biography : हौसले, मेहनत और जुनून से दुनिया जीतने वाली भारत की पैरा तीरंदाज, पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता से विश्व चैंपियन बनने तक का सफर, शीतल देवी की कहानी हर उस इंसान के लिए प्रेरणा है जो मुश्किलों के बावजूद अपने सपनों को पूरा करना चाहता है। खेल की दुनिया […]

Nimmi Chaudhary
26 अक्टूबर 2026 8 मिनट
Delhi Police ने बताया : अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी हिरासत में, एहतियातन कार्रवाई जारी ताजा खबर

Delhi Police ने बताया : अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अभी भी हिरासत में, एहतियातन कार्रवाई जारी

Delhi Police ने अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। पुलिस के मुताबिक, तीनों व्यक्ति अभी भी पुलिस हिरासत में हैं और उन्हें एहतियातन हिरासत में रखा गया है। इस जानकारी के बाद उनके बारे में फैल रही अटकलों पर विराम लग गया है। […]

Nimmi Chaudhary
11 अक्टूबर 2026 4 मिनट
Viksit Bharat 2047 : प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, विकसित भारत के लिए दिया नया संकल्प ताजा खबर

Viksit Bharat 2047 : प्रधानमंत्री मोदी के सेवा भाव के 25 साल पूरे, विकसित भारत के लिए दिया नया संकल्प

Viksit Bharat 2047 : प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल सेवा, संकल्प और विकसित भारत की दिशा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में अपने 25 साल पूरे होने पर देशवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर उन्होंने भारत के भविष्य को लेकर एक बार फिर अपना विजन सामने रखा […]

Nimmi Chaudhary
7 अक्टूबर 2026 5 मिनट
Ajit Doval shares old incident : ‘चीनी सेना ने पकड़ लिए थे हमारे एजेंट’, एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा ताजा खबर

Ajit Doval shares old incident : ‘चीनी सेना ने पकड़ लिए थे हमारे एजेंट’, एनएसए अजीत डोभाल ने सुनाया 50 साल पुराना किस्सा

Ajit Doval shares old incident : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल ने आईआईटी रुड़की के दीक्षांत समारोह में अपने शुरुआती खुफिया करियर से जुड़ा एक बेहद रोचक और गंभीर किस्सा साझा किया। Ajit Doval shares old incident के रूप में चर्चा में आए इस बयान में उन्होंने बताया कि किस तरह 1970 के दशक में […]

Nimmi Chaudhary
19 सितंबर 2026 4 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)