Gautam Buddh Nagarजिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, मनीष कुमार वर्मा के निर्देशानुसार पोषण माह के अंतर्गत आज जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बेहतर पोषण और उनकी वृद्धि की निगरानी के प्रति जागरूकता फैलाना था।
जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी ने छलेरा के आंगनबाड़ी केंद्र, बाल विकास परियोजना बिसरख में आयोजित इस स्पर्धा में भाग लेते हुए बच्चों के अभिभावकों और जन समुदाय को बच्चों के अच्छे पोषण और उनकी वृद्धि पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा के उद्देश्य और इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला।






