Electric vehicles : भारत में बढ़ती मांग और बदलता भविष्य

भारत में Electric vehicles ( EVs) की मांग पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ी हैं! पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण लोग अब ऐसे विकल्पों की तलाश कर रहे हैं जो सस्ते भी हो और किफायती भी! EVs आम लोगो के लिए एक अच्छा विकल्प बनकर सामने आया हैं! शहरी क्षेत्रों में तो EVs की लोकप्रियता तेजी से बढ़ ही रही हैं, लेकिन अब छोटे शहरो और कस्बों में भी इनकी मांग बढ़ने लगी हैं! ख़ासकर युवा वर्ग और कामकाजी लोग EVs को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, क्योंकि ये चलाने में आसान,कम मेन्टेनेंस वाले और आधुनिक तकनीक से लेस होते हैं! साथ ही E- commerce और Delivery companies भी बड़ी संख्या में Electric vehicles का इस्तेमाल  कर रही हैं, जिससे EVs की मांग और तेजी से बढ़ रही हैं! कई राज्यों में EV खरीदने पर विशेष लाभ दिए जा रहे हैं,जिससे यह आम लोगो के लिए और भी सुलभ हो गया हैं!

बिक्री में तेजी से वृद्धि (EV sales Growth In India)

भारत में Electric Vehicles ( EVs) की बिक्री में पिछले कुछ सालों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली हैं! पहले जहाँ EVs का मार्केट बहुत छोटा था और लोगो के बीच इसकी जागरूकता भी कम थी, वही अब इसकी स्थिति में तेजी से बदलाव आ रहा हैं ! हर साल EVs की बिक्री नए रिकॉर्ड बना रही हैं! जो यह दिखाता हैं कि लोग अब इस नई तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं

Electric vehicles: Growing demand and changing future in India
Electric vehicles: Growing demand and changing future in India

खासकर दोपहिया ( Electric scooters) और तीनपाहिया ( E- rishkaw) Segment में ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि यह आम लोगों के दैनिक उपयोग के लिए  सस्ते और सुविधाजनक है! इसके अलावा, कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां  लगातार  नए EV models लॉन्च कर रही है, जिसमे बेहतर बैटरी, ज्यादा रेंज और आधुनिक फीचर्स दिए जा रहे हैं! जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वाहन चुन पा रहे हैं!  बिक्री में इस तेजी का एक और कारण आसान फाइनेंसिंग विकल्प भी है! अब बैंक और फाइनेंस कंपनियां EVs पर loan और EMI की सुविधा दे रही है, जिससे मध्यम वर्ग के लिए भी इसे खरीदना आसान हो जाएगा!

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सरकारी प्रयास

EVs  हेतु सरकार का मुख्य उद्देश्य यह है कि देश में प्रदूषण कम हो, ईंधन पर निर्भरता घटे और एक sustainable Transport system विकसित हो!  इसी दिशा में सरकार ने कई योजनाएं और नीतियां लागू की है, जो लोगों को EV अपनाने के लिए प्रेरित करती है!  सरकार Auto companies और startups को भी EV सेक्टर में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है ! “Make In India “ और अन्य  initiatives के तहत घरेलू स्तर पर EV manufacturing को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे नई तकनीक का विकास हो रहा है और रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं! सिर्फ यही नहीं बल्कि सरकार  awareness campaigns के जरिए भी लोगों को Evs के फायदे समझा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बदलाव का हिस्सा बन सके!

Electric vehicles: Growing demand and changing future in India
Electric vehicles : Growing demand and changing future in India

 चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर विकास

Electric vehicles के बढ़ते उपयोग के साथ- साथ भारत में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का भी  विकास तेजी से हो रहा है! चार्जिंग स्टेशनो की कमी के कारण लोगों को रास्ते में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं! लेकिन अब सरकार और निजी कंपनियां मिलकर इस समस्या को दूर करने के लिए लगातार नए charging stations स्थापित कर रही है!

दिल्ली,मुंबई,बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में तेजी से पब्लिक चार्जिंग पॉइंट बनाये जा रहे हैं,साथ ही highways पर भी Fast charging stations लगाए जा रहे हैं! आधुनिक Electric vehicles में तो Battery swapping की सुविधा भी दी जा रही है, जिसमें खाली बैटरी को कुछ ही मिनट में  नई बैटरी से बदल दिया जाता है! चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का तेजी से विकास Electric vehiclesकी सफलता का एक महत्वपूर्ण आधार बनता जा रहा है जो भविष्य में इस sector को और भी मजबूत करेगा!

Also Read This : Noida International Airport Inauguration Highlights : पीएम मोदी ने किया प्रथम चरण का उद्घाटन

भविष्य की संभावनाएं (Future of electric vehicles in India)

भविष्य में EVs का बाजार  और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है!  बेहतर बैटरी और कम कीमतों के कारण EVs और भी अधिक लोकप्रिय होंगे! यही नहीं बल्कि कई बड़ी कंपनियां इस क्षेत्र में निवेश कर रही है , जिससे competition बढ़ेगा और लोगों को नए विकल्प मिलेंगे ! पर्यावरण के नजरिए से भी EVs  का भविष्य  काफी जरूरी है! यदि बड़े स्तर पर EVs अपनाये जाते हैं, तो इससे प्रदूषण में गिरावट आएगी और भारत एक स्वच्छ  देश बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा!

Written by : Tanya Singh 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AVSPOST (@avspost)

Bhool bhulaiyaa 3 Teaser and Trailer सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) महिलाओं को प्रगति के मार्ग पर लाने वाली एक मजबूत सोच