उत्तर प्रदेश

यूपी : बदायूं में दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया आरोपी; इलाके में फोर्स तैनात

AVS POST Bureau • 20 मार्च 2024, 1:46 AM • 3 मिनट पठन
शेयर करें:
यूपी : बदायूं में दो मासूमों की हत्या, पुलिस ने एनकाउंटर में मारा गया आरोपी; इलाके में फोर्स तैनात

Budaun Double Murder: बदायूं में दो बच्‍चों की हत्‍या के बाद मौके पर तनाव व्‍याप्‍त हो गया और आक्रोशित लोगों ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की. वहीं पुलिस ने इस घटना के आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.

उत्तर प्रदेश: बदायूं में मंगलवार शाम को दो मासूमों की हत्‍या कर दी गई. बच्‍चों की हत्‍या की घटना के बाद मौके पर तनाव व्‍याप्‍त हो गया और भीड़ ने बदायूं शहर में जमकर हंगामा और आगजनी की. घटना की सूचना मिलने के बाद बदायूं के डीएम मनोज कुमार और बरेली आईजी डॉ. राकेश सिंह सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. तनाव की स्थिति देखते हुए मौके पर भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. बदायूं डीएम के मुताबिक, स्थिति अभी नियंत्रण में है.

क्या हैं पूरा मामला, विस्तार

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

बदायूं शहर के मझिया रोड पर मंडी समिति पुलिस चौकी के पास बाबा कालोनी औऱ गौरीशंकर मन्दिर के मध्य मोहल्ला सुंदरनगर में दो मासूम बच्चों की हत्या हुई है।
सुंदरनगर मोहल्ले में तीन मंजिला मकान में विनोद कुमार का परिवार रहता है। उसके तीन बेटे है, तीनो बच्चों की आयु आठ से 15 साल के बीच है। इसी मकान के पास गली में नाई की दुकान है,यह नाई सखानु कस्बे का मूल निवासी है और इस मोहल्ले में नाई की दुकान चलाता है,इसका एक साथी भी दुकान पर काम करता है।
आज शाम 5-6 के आसपास नाई इन तीनो बच्चों को बहला फुसला कर मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया वहा विनोद कुमार के पुत्र 15 वर्षीय आयुष औऱ 08 वर्षीय पीयूष दोनो भाइयों की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या कर दी, इनका तीसरा भाई 10 वर्षीय हनी भी इस हमले में घायल हुआ, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनो मृतक बच्चों व तीसरे घायल बच्चों की आयु 8-10 की है।

हत्‍या के बाद बदायूं में हंगामा और आगजनी

दो बच्‍चों की हत्‍या के बाद बदायूं में तनाव व्‍याप्‍त हो गया और आक्रोशित लोग सड़कों पर उतर आए. गुस्‍साए लोगों ने जमकर हंगामा और जगह-जगह आगजनी की. लोगों ने आक्रोशित भीड़ ने एक दुकान और बाइक में जमकर तोड़फोड़ की.

आक्रोशित भीड़ ने सड़क के किनारे मौजूद कुछ थड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया. घटना की गंभीरता को देखते हुए बदायूं में भारी संख्‍या में पुलिस बल को तैनात किया गया.

बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा

बदांयू के डीएम मनोज कुमार ने कहा कि पुलिस ने दोनों बच्‍चों के शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है. अभी तक हत्‍या के कारण का पता नहीं चल सका है. यह जांच का विषय है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि आक्रोशित भीड़ को मौके से हटा दिया गया है.

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल उत्तर प्रदेश

Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर के पहले CEO बने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र, जानिए ऑपरेशन सिंदूर के इस हीरो की प्रोफाइल

Jeetendra Mishra Ram Mandir first CEO : राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, जितेंद्र मिश्र को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्रशासनिक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए ट्रस्ट ने रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को अपना पहला मुख्य कार्यपालक अधिकारी यानी […]

Nimmi Chaudhary
2 सितंबर 2026 6 मिनट
CM Yogi शुरुआत की तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक चलेगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान उत्तर प्रदेश

CM Yogi शुरुआत की तिरंगा यात्रा, 15 अगस्त तक चलेगा ‘Har Ghar Tiranga’ अभियान

उत्तर प्रदेश में Har Ghar Tiranga Abhiyan की शुरुआत राजधानी लखनऊ से हुई । चुनावी तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में देशभक्ति का माहौल मजबूत करने के उद्देश्य से इस अभियान को बड़े स्तर पर आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शुरू होने वाली यह तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक चलेगी […]

Nimmi Chaudhary
10 अगस्त 2026 4 मिनट
Ram Mandir Chadhava Chori मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल उत्तर प्रदेश

Ram Mandir Chadhava Chori मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नई SIT गठित, चार्टर्ड अकाउंटेंट भी शामिल

Ram Mandir Chadhava Chori : अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट से जुड़े चढ़ावा चोरी मामले में अब जांच को नई दिशा मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पारदर्शी, निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। अदालत ने साफ कहा है […]

Nimmi Chaudhary
27 जुलाई 2026 5 मिनट
UP Vidhanmandal Third Session 3 अगस्त से, अनुपूरक बजट और संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट होगी पेश उत्तर प्रदेश

UP Vidhanmandal Third Session 3 अगस्त से, अनुपूरक बजट और संभल हिंसा की जांच रिपोर्ट होगी पेश

UP Vidhanmandal Third Session3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। इस सत्र को कई अहम विधायी और प्रशासनिक प्रस्तावों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार इस दौरान अनुपूरक बजट, अध्यादेशों के स्थान पर लाए जाने वाले विधेयक और अन्य जरूरी कार्य सदन के पटल पर रखेगी। इसके साथ ही संभल हिंसा […]

Nimmi Chaudhary
22 जुलाई 2026 5 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)