बिहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : Gen Z Voters को लक्षित करने की पार्टियों की रणनीतियां

Nimmi Chaudhary • 10 नवंबर 2025, 5:13 PM • 4 मिनट पठन
शेयर करें:
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : Gen Z Voters को लक्षित करने की पार्टियों की रणनीतियां

Gen Z voters : बिहार में जहां 40% से अधिक आबादी 18-35 वर्ष के लोगो की है, इस बार केassembly इलेक्शन में Gen Z voters की भूमिका निर्णायक साबित हो रही है। कल (11 नवंबर) दूसरे चरण का मतदान होने वाला है, और पार्टियां युवाओं को लुभाने के लिए रोजगार, डिजिटल कैंपेन और स्थानीय मुद्दों पर फोकस कर रही हैं। लेकिन क्या ये वादे हकीकत में बदलेंगे? 

Gen Z voters का महत्व : बिहार की युवा आबादी का दबदबा

बिहार में लगभग 2 करोड़ Gen z voters हैं, जो कुल वोटरों का 35-40% हैं। ये युवा बेरोजगारी (बिहार में 7.6% ऑफिसियल दर, लेकिन वास्तविकता में इससे कहीं ज्यादा है), प्रवासन और शिक्षा जैसे मुद्दों से त्रस्त हैं। पोस्ट-पैंडेमिक दौर में सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय Gen Z पारंपरिक प्रचार से ज्यादा प्रभावित होता है। पार्टियां अब Instagram, TikTok-Style video  और memes का सहारा ले रही हैं। राहुल गांधी ने हाल ही में Gen Z से “वोट चोरी” रोकने की अपील की, जो NDA को निशाना बनाती है।

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)
Gen Z Voters
Bihar election 2025 : Gen Z Voters

प्रमुख पार्टियों की Gen Z रणनीतियां

पार्टियाँ युवाओं को वोट डालने का सिर्फ वादा ही नहीं कर रही है , बल्कि डिजिटल कैंपेन और जमीनी स्तर पर युवा नेताओं को आगे ला रही हैं। NDA की रणनीति सरकारी योजनाओ जैसे PM-KISAN और skill INDIA का प्रचार पर बेस्ड है, जहां अमित शाह ने युवाओं से “Stability” की अपील की है। रोजगार सृजन और इंफ्रास्ट्रक्चर (एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट्स) पर फोकस करते हुए, वे X पर #BiharVikas कैंपेन चला रहे हैं। धरमेंद्र प्रधान ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा, “Gen Z राहुल की अहंकार तोड़ रही है।”

महागठबंधन (RJD-Congress) जातिगत जनगणना और 10 लाख jobs जैसे वादों के साथ आक्रामक है। राहुल गांधी की “Gen Z” अपील – वोट चोरी रोकने और “परिवर्तन” की गुहार – युवा रैलियों में तेजस्वी यादव के साथ जोड़ी गई है। बेरोजगारी, युवा आरक्षण और शिक्षा पर जोर देते हुए, वे वीडियो मैसेजेस का इस्तेमाल कर रहे हैं, जैसे राहुल का 1 मिनट का वीडियो: “Gen Z सतर्क रहो”। IYC के DTC बस वोट चोरी वीडियो ने भी ध्यान खींचा है। हालांकि, LJP-RV ने राहुल को “युवाओं को भड़काने” वाला बताया।

प्रशांत किशोर ऑप्शनल राजनीति पर दांव लगा रही है, जहां युवा नेतृत्व और “बदलाव की लहर” का नारा है। पीके ने राहुल को “घुमक्कड़” बताते हुए Gen Z को अपनी ओर खींचा है। युवा सुधार, एंटी-करप्शन और लोकल प्रॉब्लम पर फोकस करते हुए, वे सोशल मीडिया पर मीम्स और लाइव सेशंस चला रहे हैं। 20-25 सीटों का लक्ष्य युवा वोटर्स से ही है, और मुस्लिम-युवा वोटों पर खास नजर।

ये रणनीतियां पोस्ट-पैंडेमिक बदलावों पर आधारित हैं, जहां Gen Z डिजिटल ट्रस्ट और जल्दी समाधानों की तलाश में है। NDA विकास पर जोर दे रही है, जबकि विपक्ष “न्याय” और “सशक्तिकरण” पर।

Gen Z Voters
Bihar election 2025 : Gen Z Voters

राहुल गांधी की Gen Z अपील : विवादास्पद रणनीति

राहुल ने 9 नवंबर को एक वीडियो में Gen Z से कहा, “मोदी, शाह और चुनाव आयुक्त वोट चुरा रहे हैं। मतदान केंद्र पर सतर्क रहो।” यह अपील महागठबंधन की युवा-केंद्रित रणनीति का हिस्सा है, जो हरियाणा-महाराष्ट्र हार के बाद “वोटर अधिकार” पर फोकस करती है। लेकिन BJP ने इसे “भड़काऊ” बताया। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा, “ये हार मानने का संकेत है। NDA भारी बहुमत से जीतेगी।” धरमेंद्र प्रधान ने राहुल को “गोल्डन स्पून” वाला बताया, जो देश नहीं जानता।

X  पर यह अपील वायरल हुई, लेकिन NDA समर्थक इसे “नकारात्मक” बता रहे हैं। एक पोस्ट में कहा गया, “Gen Z दिल्ली नहीं, बिहार चुनाव पर फोकस करो।”

Also Read This : Bihar Election Poll 2025 : मनोज तिवारी और निरहुआ बोले — NDA के नेतृत्व में बिहार चमक रहा है

चुनौतियां और भविष्य : क्या वादे पूरे होंगे?

Gen Z voters को लुभाने में पार्टियाँ नौकरियों के वादे कर रही हैं, लेकिन एक्सपर्ट शक जताते हैं। बिहार में 1 करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार हैं, और प्रवासन जारी है। ADR रिपोर्ट के मुताबिक, Gen Z पुरानी राजनीति को चुनौती दे रहा है। महिलाओं और Gen Z का संयोजन (JDU के संजय ज्हा के अनुसार) चुनाव बदल सकता है।

अगर Gen Z voters NDA को चुनता है, तो स्थिरता बरकरार; महागठबंधन को, तो परिवर्तन। जन सुराज जैसे तीसरे मोर्चे युवा असंतोष का फायदा उठा सकते हैं। कल के मतदान के बाद एक्जिट पोल्स साफ करेंगे।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Bihar Class 10 girl molestation : नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल बिहार

Bihar Class 10 girl molestation : नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल

Bihar Class 10 girl molestation मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। जमुई के मदवा हिल पर हुई घटना, वायरल वीडियो और गिरफ्तारियों की पूरी डिटेल यहां पढ़ें। बिहार कक्षा 10 लड़की उत्पीड़न : क्या हुआ था? बिहार के जमुई जिले में Bihar Class 10 girl molestation का मामला इन […]

Nimmi Chaudhary
22 सितंबर 2026 3 मिनट
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास बिहार

बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास

80 Questions Quiz Competition  : बांका, बिहार। बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya, गांधी नगर के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अलग ही माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, देशभक्ति के गीत […]

Nimmi Chaudhary
16 अगस्त 2026 7 मिनट
Prashant Kishor jobs announcement : 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बिहार से पलायन रोकने का दावा बिहार

Prashant Kishor jobs announcement : 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बिहार से पलायन रोकने का दावा

Prashant Kishor jobs announcement : बिहार की राजनीति में एक बार फिर प्रशांत किशोर सुर्खियों में हैं। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर ने इस बार युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करेंगे। उनके इस […]

Nimmi Chaudhary
12 अगस्त 2026 5 मिनट
Bihar Bankipur by-election results : नितिन नवीन अपनी सीट पर उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके, पटना से कायस्थ प्रतिनिधित्व हुआ खत्म बिहार

Bihar Bankipur by-election results : नितिन नवीन अपनी सीट पर उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके, पटना से कायस्थ प्रतिनिधित्व हुआ खत्म

Bihar Bankipur by-election results : बिहार के ताजा चुनाव परिणामों ने पटना की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। जिस सीट को लंबे समय से कायस्थ समुदाय के राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक माना जाता रहा, वहां अब प्रतिनिधित्व की तस्वीर बदल गई है। नितिन नवीन चुनाव परिणाम के संदर्भ में सबसे अहम सवाल […]

Nimmi Chaudhary
4 अगस्त 2026 6 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)