बिहार

Bihar: BPSC कार्यालय में हंगामा: 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में Normalization के खिलाफ अभ्यर्थियों का विरोध,Khan Sir गिरफ्तार

Nimmi Chaudhary • 7 दिसंबर 2024, 2:28 PM • 4 मिनट पठन
शेयर करें:
Bihar: BPSC कार्यालय में हंगामा: 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में Normalization के खिलाफ अभ्यर्थियों का विरोध,Khan Sir गिरफ्तार

Bihar News : 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में Normalization के विरोध में शनिवार को दोपहर में BPSC(बिहार लोक सेवा आयोग)  कार्यालय के पास पहुंचे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज हुआ। फिर खान सर समेत कई लोग हिरासत में लिए गए। अब आयोग के अध्यक्ष का Normalization पर बयान भी आ गया

Patna में Bihar  लोक सेवा आयोग के पास पहुंचे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थी 70वीं सिविल सेवा परीक्षा में  Normalization के विरोध में BPSP कार्यालय के पास पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने अभ्यर्थियों को वहां जाने से रोक दिया। जब अभ्यर्थियों ने पुलिस का विरोध किया तो पुलिस ने उन अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने अभ्यर्थियों को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस घटना से वहां भगदड़ की स्थिति बन गई। अभ्यर्थियों की मांग थी कि Normalization  लागू नहीं होना चाहिए। वहीं उन्होंने One Shift- One Paper की मांग की है। इस घटना में कई अभ्यर्थी चोटिल हुए हैं। इस दौरान प्रदर्शन में पहुंचे Khan Sir को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। फिर गुरु रहमान को भी। उन्हें गर्दनीबाग थाने में बैठाए रखा गया। शाम होते-होते BPSP अध्यक्ष का बयान भी सामने आ गया।

Table of Contents

प्रायोजित विज्ञापन (SPONSORED)

Khan Sir ने कहा- मुझे गिरफ्तार कर लीजिए पर लाठी मत चलाइये

गर्दनीबाग थाना में Khan Sir लगभग एक घंटे तक रहे। थानाध्यक्ष के अनुसार वह धरना प्रदर्शन से लौटने के दौरान थाना आये थे। उन्हें BPSC के सचिव से मिलने के लिए जाना था। पुलिस ने उन्हें कागजी तौर पर हिरासत में लिए जाने की पुष्टि नहीं की। कुछ देर बाद गुरु रहमान को भी हिरासत में लेकर गर्दनीबाग थाने में ही बैठाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्र नेता दिलीप को गिरफ्तार किया गया है। थाने से निकलने के बाद Khan Sir ने अभ्यर्थियों की मांगों को वाजिब ठहराया। उन्होंने कहा कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान भी अभ्यर्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा था। Khan Sir  ने कहा कि मुझे गिरफ्तार करना है, कर लीजिए लेकिन छात्र-छात्राओं पर लाठी मत चलाइए।

Khan Sir: Bihar
Khan Sir: Bihar

BPSC(Bihar Public Service Commission) ने जारी किया स्पष्टीकरण

शाम में BPSC अध्यक्ष  रवि मनु भाई परमार ने कहा कि Normalization जब लागू हुआ ही नहीं तो विरोध ही गलत है। विज्ञापन में सभी चीजों की जानकारी दी गई थी। परीक्षा की तैयारी छोड़कर बेवजह प्रदर्शन करना गलत है। जब एक Shift  और एक ही दिन परीक्षा ली जा रही है तो भ्रमित कर प्रदर्शन करना और कराना गलत है। मल्टीपल सेट के बारे में पहले से विज्ञापन में बताया  है। admit card  ही गलतफहमी  को खत्म करने के लिए काफी है। इससे पहले, इस मामले में BPSP के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि Normalization लागू नहीं होगा। इसको लेकर अफवाहें उड़ाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि  कुछ लोग आयोग को बदनाम करना चाहते हैं। questions के चार सेट का इस्तेमाल होगा। सभी sheet  अलग-अलग रंग के होंगे। वही परीक्षा में किसी एक ही set  को उसे किया जाएगा।

Also Read This: बिहार सरकार(Bihar Government) के प्रमुख कदम: शिक्षकों की समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था में सुधार

Bihar: 13 दिसंबर को है प्रारंभिक परीक्षा

Bihar  लोक सेवा आयोग 2035 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित कर रही है। इसकी प्रारंभिक परीक्षा 13 दिसंबर को है, जिसके लिए पूरे बिहार के कुल 36 जिलों में 925 परीक्षा केंद्रों बनाये गये। वहीं Patna  जिले में 60 से अधिक परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रारंभिक परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित की गई है। इस परीक्षा में लगभग 4 लाख 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक सप्ताह पहले परीक्षा स्थल बताया जायेगा। फिर परीक्षा के तीन -चार दिन पहले शहर के exam center की जानकारी दी जाएगी।

टैग्स: #हिन्दी
शेयर करें:
आपके लिए सुझाव (RECOMMENDED)

संबंधित ख़बरें

Bihar Class 10 girl molestation : नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल बिहार

Bihar Class 10 girl molestation : नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल

Bihar Class 10 girl molestation मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। जमुई के मदवा हिल पर हुई घटना, वायरल वीडियो और गिरफ्तारियों की पूरी डिटेल यहां पढ़ें। बिहार कक्षा 10 लड़की उत्पीड़न : क्या हुआ था? बिहार के जमुई जिले में Bihar Class 10 girl molestation का मामला इन […]

Nimmi Chaudhary
22 सितंबर 2026 3 मिनट
बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास बिहार

बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya में देशभक्ति के रंग में मना स्वतंत्रता दिवस, 80 Questions Quiz Competition रही खास

80 Questions Quiz Competition  : बांका, बिहार। बिहार के बांका जिले के Primary School Garniya, गांधी नगर के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही विद्यालय परिसर में अलग ही माहौल नजर आया। हाथों में तिरंगा लिए बच्चे, देशभक्ति के गीत […]

Nimmi Chaudhary
16 अगस्त 2026 7 मिनट
Prashant Kishor jobs announcement : 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बिहार से पलायन रोकने का दावा बिहार

Prashant Kishor jobs announcement : 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बिहार से पलायन रोकने का दावा

Prashant Kishor jobs announcement : बिहार की राजनीति में एक बार फिर प्रशांत किशोर सुर्खियों में हैं। बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को हराकर विधायक बने प्रशांत किशोर ने इस बार युवाओं के रोजगार को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है कि वह 10 हजार युवाओं को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करेंगे। उनके इस […]

Nimmi Chaudhary
12 अगस्त 2026 5 मिनट
Bihar Bankipur by-election results : नितिन नवीन अपनी सीट पर उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके, पटना से कायस्थ प्रतिनिधित्व हुआ खत्म बिहार

Bihar Bankipur by-election results : नितिन नवीन अपनी सीट पर उत्तराधिकारी भी नहीं दे सके, पटना से कायस्थ प्रतिनिधित्व हुआ खत्म

Bihar Bankipur by-election results : बिहार के ताजा चुनाव परिणामों ने पटना की राजनीति में एक नई बहस छेड़ दी है। जिस सीट को लंबे समय से कायस्थ समुदाय के राजनीतिक प्रभाव का प्रतीक माना जाता रहा, वहां अब प्रतिनिधित्व की तस्वीर बदल गई है। नितिन नवीन चुनाव परिणाम के संदर्भ में सबसे अहम सवाल […]

Nimmi Chaudhary
4 अगस्त 2026 6 मिनट

टिप्पणियाँ (Comments)