Bagaha: कोरोना काल में लाखों परिवारों के लिए भोजन एवं राहत सामग्री का वितरण करने वाले एवं 200 दिव्यांगों का कृत्रिम पैर लगवाने वाले समाजसेवी उद्योगपति एवं भाजपा नेता दीपक यादव अब बगहा के कला एवं संस्कृति मंच के संरक्षण के लिए आगे आए हैं। कला एवं संस्कृति मंच बगहा के कुछ युवाओं द्वारा तैयार किया गया वह संगठन है जो पिछले 7 वर्षों से नृत्य,संगीत,अभिनय आदि की प्रतिभा से संपन्न युवाओं एवं बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण दे रहा है, एवं प्रतिवर्ष उन्हें अपनी कला के प्रदर्शन के लिए मंच भी देता रहा है। जो युवाओं को सही दिशा निर्देश देने के साथ-साथ एक स्वस्थ समाज के निर्माण में भी सराहनीय कदम है। इस मंच का कार्यक्रम प्रतिवर्ष गांधी नगर चौक पर आयोजित किया जाता है जहां हजारों लोग दर्शक बनकर युवाओं का उत्साहवर्धन करते हैं। गौरतलब है कि यह मंच न सिर्फ युवाओं को सही दिशा निर्देश और प्रशिक्षण देता है बल्कि कैसे कोई अपनी कला से जीविकोपार्जन कर सकता है इससे संबंधित प्रशिक्षण भी देता है। जिसका नतीजा है कि आज बगहा में कई युवा अपना यूट्यूब,फेसबुक और इंस्टाग्राम पर चैनल बनाकर अपना जीवीकोपार्जन कर रहे हैं। इस मंच के कार्य के इन्हीं सकारात्मक प्रभावों को देखते हुए श्री दीपक यादव इसके संरक्षण एवं सहायता के लिए सामने आए हैं और दिनांक 1 अक्टूबर को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर होने वाले कार्यक्रम में उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे जो बगहा एक स्थित गांधीनगर चौक पर आयोजित किया जाना है।
Bagaha: समाजसेवी-भाजपा नेता दीपक यादव की शानदार पहल, कला एवं संस्कृति को देंगे बढ़ावा
Bagaha: कोरोना काल में लाखों परिवारों के लिए भोजन एवं राहत सामग्री का वितरण करने वाले एवं 200 दिव्यांगों का कृत्रिम पैर लगवाने वाले समाजसेवी उद्योगपति एवं भाजपा नेता दीपक यादव अब बगहा के कला एवं संस्कृति मंच के संरक्षण के लिए आगे आए हैं। कला एवं संस्कृति मंच बगहा के कुछ युवाओं द्वारा तैयार […]

संबंधित ख़बरें
बिहारBihar Class 10 girl molestation : नंदन यादव पुलिस एनकाउंटर में घायल
Bihar Class 10 girl molestation मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए। जमुई के मदवा हिल पर हुई घटना, वायरल वीडियो और गिरफ्तारियों की पूरी डिटेल यहां पढ़ें। बिहार कक्षा 10 लड़की उत्पीड़न : क्या हुआ था? बिहार के जमुई जिले में Bihar Class 10 girl molestation का मामला इन […]
बिहार

