सुपरस्टार Allu Arjun और उनकी बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में, हैदराबाद स्थित उनके घर पर उस्मानिया यूनिवर्सिटी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्यों द्वारा हमला किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
Allu Arjun : बच्चों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता
विवाद के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें Allu Arjun अपने दोनों बच्चों को घर से सुरक्षित स्थान पर ले जाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि टाइट सिक्योरिटी के बीच दोनों बच्चे कार में बैठते हैं और वहां से रवाना हो जाते हैं। हालात की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चों को किसी गुप्त और सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया, लेकिन उनकी location का खुलासा नहीं किया गया है।
Producer का बड़ा कदम
फिल्म ‘पुष्पा 2’ के Producer ने विवाद को शांत करने के लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि दी है। यह कदम तनाव को कम करने के लिए उठाया गया है। हालांकि, विरोध करने वाले समूह अब भी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं, जिससे स्थिति सामान्य होती नहीं दिख रही।




