Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश में जमीन की रजिस्ट्री को लेकर बड़ा बदलाव, विवाद कम करने की तैयारी

Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश सरकार अब जमीन और संपत्ति से जुड़े विवादों को कम करने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही हैं! कई रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार रजिस्ट्रेशन एक्ट में नयी धाराएं जोड़ने की तैयारी कर रही हैं!

इसका उद्देश्य जमीन की रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक़ और जरुरी दस्तावेजों की सही तरीके से जांच हो सके! साथ ही इसका उद्देश्य राज्य में बढ़ते जमीनी विवादों को कम करना और रजिस्ट्री प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाना है! सरकार का मानना है कि इससे जमीन से जुड़े फर्जीवाडे और धोखाधड़ी के मामलों में भी कमी आएगी!

जमीनी विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

प्रदेश में जमीन से जुड़े मामलों की संख्या काफी अधिक है, कई बार लोग ऐसी जमीन बेच देते हैं जिन पर उनका पूरा हक नहीं होता! फिर यही मामला कोर्ट तक पहुंच जाता है और लोगों को लंबे समय तक कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ती है! इसलिए इस समस्या को कम करने के लिए सरकार नए नियम लाने की तैयारी कर रही है! सरकार की कोशिश है की रजिस्ट्री प्रक्रिया को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में जमीन से जुड़े विवाद कम हो सके ताकि लोगों को कोर्ट कचहरी के लंबे चक्करों से राहत मिल सके!

Uttar Pradesh land registration new rules
Uttar Pradesh land registration new rules

दस्तावेजों की होगी सख्त जांच

नई  व्यवस्था के तहत जमीन की रजिस्ट्री से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच की जाएगी! इसमें खतौनी मालिकाना हक से जुड़े कागजात और जमीन की स्थिति से जुड़ी जानकारी शामिल होगी, यदि किसी की जमीन पर विवाद या कानूनी मुश्किलें पाई जाती है तो उसका रजिस्ट्रेशन नहीं होगा!

जमीन की धोखाधड़ी पर सरकार सख्त

सरकार का मानना है कि नए नियम लागू होने से जमीन से जुड़े  फर्जीवाड़े काफी हद तक रोके जा सकते हैं! सरकार का यह भी कहना है कि इस कदम से जमीन के अवैध लेनदेन और ठगी की घटनाओं में कमी आएगी! जिससे आम लोगों का भरोसा रजिस्ट्री प्रक्रिया पर बढ़ेगा! इस कदम से भविष्य में जमीन विवाद और कोर्ट केसों की संख्या  को कम करने में मदद मिलेगी जिससे लोगों को लम्बे समय तक चलने वाले कानूनी झंझटों से भी राहत मिलेगी!

आम लोगों को मिल सकती है बड़ी राहत

यदि यह बदलाव लागू हो जाता है तो जमीन खरीदने वाले लोगों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी सटीक जांच और बेहतर प्रक्रिया से भविष्य में जमीन से जुड़े विवाद काम हो सकते हैं और और लोगों को कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने से भी राहत मिल सकती है!

अब कोई भी नकली दस्तावेज या अवैध सौदा  आसानी से नहीं हो पाएगा! खासकर नए निवेशक, युवा परिवार और छोटे व्यवसाय जिनके पास कम अनुभव है, वे अब जमीन खरीदते वक्त भरोसेमंद और सुरक्षित महसूस करेंगे!

Uttar Pradesh land registration new rules
Uttar Pradesh land registration new rules

Also Read This : Delhi Uttamnagar Nagar Murdered Case : कई गिरफ्तारियां और बुलडोजर एक्शन

Uttar Pradesh land registration new rules : कब लागू होगा नियम?

Uttar Pradesh land registration new rules : उत्तर प्रदेश सरकार ने जमीन से जुड़े नियम लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है! कई जिलों में नियम पहले टेस्टिंग मोड में लागू होंगे, मतलब वहां रजिस्ट्री से पहले दस्तावेजों की सख्त जांच शुरू होगी! और जल्द ही पूरे प्रदेश में विस्तार से लागू किया जाएगा!  सरकार ने बताया है कि यह बदलाव आगामी नियमों में पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगा, ताकि लोग भविष्य में जमीन खरीदते समय किसी भी तरह की चिंता या जोखिम महसूस ना करें!

Written by :- Tanya Singh 

Bhool bhulaiyaa 3 Teaser and Trailer सावित्रीबाई फुले(Savitribai Phule) महिलाओं को प्रगति के मार्ग पर लाने वाली एक मजबूत सोच