अमेठी में हिजबुल्लाह के नेता (Hassan Nasrallah) हसन नसरल्लाह के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले शिया समुदाय के 8 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई बुधवार रात को जयस थाना क्षेत्र में की गई।
उत्तर प्रदेश में हाल ही में कुछ लोगों ने नसरल्लाह के समर्थन में प्रदर्शन किया,इसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “कम बैक नसरल्लाह” (Come Back Nasrallah)के नारे भी लगाए। पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन से कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी, इसलिए यह गिरफ्तारी की गई।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी गैर कानूनी गतिविधि में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है और स्थानीय प्रशासन स्थित पर नजर बने हुए हैं।

Hassan Nasralla
पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारी बिना किसी अनुमति के सड़कों पर उतरे थे और नारेबाजी कर रहे थे। इस प्रदर्शन में नसरल्लाह के प्रति समर्थन जताने के लिए ‘कम बैक नसरल्लाह’ जैसे नारे लगाए गए। इससे पहले भी इसी प्रकार का जुलूस बिना इजाजत के निकालने की कोशिश की गई थी, जिसे प्रशासन ने रोका था।
गौरतलब है कि हाल ही में लेबनान में नसरल्लाह के खिलाफ इजरायली हवाई हमले में उनकी हत्या की खबरें सामने आई थीं, जिसके चलते उनके समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद से शिया समुदाय के लोग गहरी नाराजगी और समर्थन जताने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में सख्ती बरतते हुए आगे की जांच की बात भी कही है।
Hassan Nasralla नसरल्लाह के हत्या के खिलाफ नारेबाजी(Slogans) करने वाले हुए 8 गिरफ्तार
इसके बाद शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मैं आठ को गिरफ्तार किया। यह लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे और नसरुल्ला की हत्या के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि इन प्रदर्शन कार्यो ने बिना अनुमति के विरोध प्रदर्शन किया ,जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की संभावना थी।

गिरफ्तार किए गए सभी लोगों से पूछताछ जारी है, और प्रशासन ने कहा है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । मामला फिलहाल जांच के अधीन है ,और प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए हैं , घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रदर्शनकारीयो ने नसरल्ला की हत्या की निंदा करते हुए न्याय की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ,ताकि किसी भी प्रकार के अप्रिय घटना को रोका जा सके । पुलिस और प्रशासन लोगों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं । वही ,नसरल्लाह के समर्थक इस घटना के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं ।और मांग कर रहे हैं कि उनकी हत्या की पूरी जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।
Shia Community raised Slogans in many parts of the country ( देश के कई हिस्सों में शिया समुदाय के लोगों ने नारेबाजी की)
इन प्रदर्शनों का मकसद समुदाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करना और न्याय(Justice) की मांग करना था शिया समुदाय के लोग सड़कों पर उतरे और अपने धार्मिक और सामाजिक अधिकारों को लेकर आवाज उठाई।